सुरक्षित वापस लौटे चीनी शनचो-20 अंतरिक्ष यान के तीन सदस्य

सुरक्षित वापस लौटे चीनी शनचो-20 अंतरिक्ष यान के तीन सदस्य
पेइचिंग समयानुसार 14 नवंबर को 16 बजकर 40 मिनट पर शनचो-21 समानव अंतरिक्ष यान के वापसी मॉड्यूल ने सफलतापूर्वक लैंडिंग की, जिस पर सवार शनचो-20 अंतरिक्ष यान के तीन सदस्य चन तुंग, चन चोंगच्ये और वांगच्ये सुरक्षित रूप से वापस लौटे।

बीजिंग, 14 नवंबर (आईएएनएस)। पेइचिंग समयानुसार 14 नवंबर को 16 बजकर 40 मिनट पर शनचो-21 समानव अंतरिक्ष यान के वापसी मॉड्यूल ने सफलतापूर्वक लैंडिंग की, जिस पर सवार शनचो-20 अंतरिक्ष यान के तीन सदस्य चन तुंग, चन चोंगच्ये और वांगच्ये सुरक्षित रूप से वापस लौटे।

14 बजकर 49 मिनट पर पेइचिंग अंतरिक्ष उड्डयन नियंत्रण केंद्र ने वापसी का निर्देश दिया। शनचो-20 समानव अंतरिक्ष यान का वापसी मॉड्यूल सुचारू रूप से अंतरिक्ष मॉड्यूल से अलग हुआ। इसके बाद वापसी मॉड्यूल का इंजन प्रज्वलित किया गया और अंत में सफलतापूर्वक लैंडिंग की गई। डॉक्टरों ने स्थल पर पुष्टि की कि तीनों अंतरिक्ष यात्रियों की शारीरिक स्थिति अच्छी है।

शनचो-20 अंतरिक्ष यान के क्रू के तीन सदस्य स्पेस स्टेशन में 204 दिन तक ठहरे, जो चीनी अंतरिक्ष यात्रियों का एक नया रिकॉर्ड है। इस दौरान उन्होंने चार बार स्पेसवॉक किया और कई वैज्ञानिक परीक्षाएं पूरी कीं।

(साभार- चाइना मीडिया गुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   14 Nov 2025 6:37 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story