अंतरराष्ट्रीय: पेइचिंग में शुरू हुआ '2025 रूसी फिल्म महोत्सव'

पेइचिंग में शुरू हुआ 2025 रूसी फिल्म महोत्सव
चीन और रूस के बीच सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करते हुए, "2025 रूसी फिल्म महोत्सव" का भव्य उद्घाटन चीन की राजधानी पेइचिंग में 1 सितंबर को चीनी फिल्म अभिलेखागार में हुआ। इस महोत्सव का संयुक्त आयोजन चीनी राष्ट्रीय फिल्म प्रशासन और रूसी संघ के संस्कृति मंत्रालय ने किया।

बीजिंग, 2 सितंबर (आईएएनएस)। चीन और रूस के बीच सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करते हुए, "2025 रूसी फिल्म महोत्सव" का भव्य उद्घाटन चीन की राजधानी पेइचिंग में 1 सितंबर को चीनी फिल्म अभिलेखागार में हुआ। इस महोत्सव का संयुक्त आयोजन चीनी राष्ट्रीय फिल्म प्रशासन और रूसी संघ के संस्कृति मंत्रालय ने किया।

उद्घाटन समारोह में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के प्रचार विभाग के उप मंत्री और चाइना मीडिया ग्रुप के निदेशक शन हाइश्योंग और रूसी संघ की संस्कृति मंत्री ओल्गा ल्यूबिमोवा ने हिस्सा लिया और दोनों देशों के फिल्म उद्योग के प्रतिनिधियों समेत 600 से अधिक दर्शक इसमें शामिल हुए। समारोह का आगाज उद्घाटन फिल्म "सूची में शामिल नहीं" की स्क्रीनिंग के साथ हुआ।

अपने संबोधन में शन हाइश्योंग ने बताया कि दोनों देशों के राष्ट्रपतियों की पहल पर हर साल एक-दूसरे के देश में फिल्म महोत्सव का आयोजन एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक आदान-प्रदान है। उन्होंने चीन और रूस के बीच सहयोग की एक नई उपलब्धि के रूप में चीन-रूस सह-निर्मित फिल्म "रेड सिल्क" का उल्लेख किया, जो 6 सितंबर को चीन में रिलीज़ होने वाली है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों देशों के नेताओं के रणनीतिक मार्गदर्शन में फिल्म सहयोग और भी गहरा और मजबूत होगा, जिससे दोनों देशों के लोगों के बीच आपसी समझ बढ़ेगी और नए युग में व्यापक रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा मिलेगा।

वहीं, रूसी संस्कृति मंत्री ओल्गा ल्यूबिमोवा ने अपने भाषण में कहा कि फिल्म महोत्सव सांस्कृतिक कूटनीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। ये कलात्मक भाषा के माध्यम से देशों की कहानियां सुनाते हैं और लोगों के बीच विश्वास बढ़ाते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रदर्शित रूसी फिल्में चीनी दर्शकों को पसंद आएंगी। उन्होंने इन फिल्मों को न केवल इतिहास के प्रति एक श्रद्धांजलि बताया, बल्कि रूसी और चीनी लोगों को जोड़ने वाला एक आध्यात्मिक बंधन भी कहा, जो उनकी साझा ऐतिहासिक स्मृति को दर्शाता है।

बता दें कि यह फिल्म महोत्सव 2024-2025 "चीन-रूस सांस्कृतिक वर्ष" के कार्यक्रमों का एक हिस्सा है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 Sept 2025 5:47 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story