सीएमजी का 2025 मध्य शरद गाला आज रात प्रसारित होगा

सीएमजी का 2025 मध्य शरद गाला आज रात प्रसारित होगा
6 अक्टूबर को चीन में पारंपरिक मध्य शरद त्योहार मनाया जा रहा है। इस अवसर पर चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) का वर्ष 2025 का मध्य शरद गाला आज रात प्रसारित होगा।

बीजिंग, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। 6 अक्टूबर को चीन में पारंपरिक मध्य शरद त्योहार मनाया जा रहा है। इस अवसर पर चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) का वर्ष 2025 का मध्य शरद गाला आज रात प्रसारित होगा।

परिचय के अनुसार, इस बार का गाला चाँद पर केंद्रित रहेगा। इसमें सौंदर्य, हार्दिकता, भावनात्मकता और रोमांटिक कलात्मक माहौल के साथ देशभक्ति, सांस्कृतिक परंपराएं और प्राकृतिक दृश्य एक साथ प्रस्तुत किए जाएंगे। कार्यक्रम का मुख्य विषय मिलन और सौहार्द होगा, जो दर्शकों को एकता और अपनत्व का संदेश देगा।

यह वर्ष चीनी जनता के जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध और विश्व फासिस्ट विरोधी युद्ध में विजय की 80वीं वर्षगांठ है। साथ ही, शिनच्यांग स्वायत्त प्रदेश की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ और शित्सांग स्वायत्त प्रदेश की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ भी मनाई जा रही है। इस बार राष्ट्रीय दिवस और मध्य शरद त्योहार की खुशियां एक साथ जुड़कर उत्सव को और विशेष बना रही हैं। सीएमजी का गाला घर और देश के प्रति गहरी भावनाओं को अभिव्यक्त करेगा।

वर्ष 2025 का मध्य शरद गाला दक्षिण-पश्चिमी चीन के सछ्वान प्रांत के तेयांग शहर में आयोजित हो रहा है। यहां की स्थानीय संस्कृति और विशेषताओं को भी कार्यक्रम में शामिल किया गया है, ताकि दर्शक क्षेत्रीय रंग-रूप का आनंद ले सकें।

सीएमजी के विभिन्न चैनलों और नए मीडिया मंचों के अलावा, यह गाला अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात, केन्या, कोलंबिया, श्रीलंका सहित कई देशों के साथ-साथ हांगकांग और मकाओ के प्रमुख मुख्यधारा मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी प्रसारित होगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   6 Oct 2025 3:34 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story