राजनीति: आने वाला समय केजरीवाल का है, 2029 में बनेंगे पीएम लालजीत सिंह भुल्लर

आने वाला समय केजरीवाल का है, 2029 में बनेंगे पीएम  लालजीत सिंह भुल्लर
पंजाब के लुधियाना पश्चिमी उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने सोमवार को जीत दर्ज की है। आम आदमी पार्टी प्रदेश मुख्यालय में जीत का जश्न मनाया जा रहा है। राज्य की भगवंत मान सरकार के मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि आने वाला समय अरविंद केजरीवाल का है। उन्होंने दावा किया कि 2029 में 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक प्रधानमंत्री बनेंगे।

चंडीगढ़, 23 जून (आईएएनएस)। पंजाब के लुधियाना पश्चिमी उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने सोमवार को जीत दर्ज की है। आम आदमी पार्टी प्रदेश मुख्यालय में जीत का जश्न मनाया जा रहा है। राज्य की भगवंत मान सरकार के मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि आने वाला समय अरविंद केजरीवाल का है। उन्होंने दावा किया कि 2029 में 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक प्रधानमंत्री बनेंगे।

लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा, "पूरे भारत में पांच (विधानसभा सीटों पर) उपचुनाव हुए, आम आदमी पार्टी ने तीन लड़े और दो जीते। इन पांचों (सीटों) में से एक कांग्रेस ने जीती, एक भाजपा ने जीती, एक तृणमूल कांग्रेस ने जीती और दो आप ने जीती। गुजरात में भी हमारी जीत हुई है। इसका मतलब है कि भविष्य अरविंद केजरीवाल का है। साल 2027 में पंजाब में फिर 'आप' की सरकार बनेगी। साथ ही 2029 में अरविंद केजरीवाल प्रधानमंत्री बनेंगे। आम आदमी पार्टी के काम से लोग संतुष्ट हैं।"

केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “गुजरात की विसावदर और पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीटों पर आम आदमी पार्टी की शानदार जीत पर आप सबको बहुत बहुत बधाई। गुजरात और पंजाब के लोगों को बहुत बधाई और बहुत बहुत शुक्रिया। दोनों जगह पिछले चुनाव के मुकाबले लगभग दोगुने मार्जिन से जीत हुई है। यह दिखाता है कि पंजाब के लोग हमारी सरकार के कामों से बहुत खुश हैं और उन्होंने 2022 से भी ज्यादा वोट दिया है। गुजरात की जनता अब भाजपा से परेशान हो चुकी है और उन्हें आम आदमी पार्टी में उम्मीद दिखाई दे रही है। दोनों जगह कांग्रेस और बीजेपी, दोनों पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ीं। इन दोनों का एक ही मकसद था - 'आप' को हराना। लेकिन लोगों ने दोनों जगह इन दोनों पार्टियों को नकार दिया।“

वहीं, पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा की जीत पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी खुशी जाहिर की है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   23 Jun 2025 9:05 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story