लोकसभा चुनाव 2024: रांची में 21 अप्रैल को 'इंडिया' गठबंधन की रैली, कल्पना सोरेन गांडेय विधानसभा सीट पर उपचुनाव में उतरेंगी

रांची में 21 अप्रैल को इंडिया गठबंधन की रैली, कल्पना सोरेन गांडेय विधानसभा सीट पर उपचुनाव में उतरेंगी
21 अप्रैल को रांची में 'इंडिया' गठबंधन की रैली होगी। इसमें गठबंधन के देशभर के बड़े नेता शामिल होंगे। इसी के साथ 'इंडिया' गठबंधन में शामिल पार्टियां राज्य में संयुक्त रूप से चुनावी अभियान का आगाज करेंगी। यह निर्णय शुक्रवार को रांची में सीएम चंपई सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायकों, सांसदों और प्रमुख नेताओं की बैठक में लिया गया।

रांची, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। 21 अप्रैल को रांची में 'इंडिया' गठबंधन की रैली होगी। इसमें गठबंधन के देशभर के बड़े नेता शामिल होंगे। इसी के साथ 'इंडिया' गठबंधन में शामिल पार्टियां राज्य में संयुक्त रूप से चुनावी अभियान का आगाज करेंगी। यह निर्णय शुक्रवार को रांची में सीएम चंपई सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायकों, सांसदों और प्रमुख नेताओं की बैठक में लिया गया।

बैठक में साझा चुनावी अभियान और रणनीति के साथ-साथ राज्य की संसदीय सीटों पर उम्मीदवारों के नामों पर भी चर्चा हुई। बताया गया कि प्रत्याशियों के नामों की घोषणा जल्द कर दी जाएगी। यह भी तय हुआ कि कल्पना सोरेन गांडेय विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में पार्टी की उम्मीदवार होंगी।

पार्टी की राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने बैठक के बाद कहा, "कल्पना सोरेन पूरे दमखम के साथ गांडेय विधानसभा सीट पर उतरेंगी।"

इस बैठक में कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं। उन्होंने पूर्व सीएम और अपने पति हेमंत सोरेन से गुरुवार को जेल में मुलाकात के दौरान हुई बातचीत और उनके संदेश की जानकारी बैठक में साझा की।

पार्टी के प्रवक्ता सह केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने बताया कि 21 अप्रैल को रांची के प्रभात तारा मैदान में होने वाली रैली को हमने "उलगुलान रैली" का नाम दिया है। इस रैली के जरिए इंडिया गठबंधन हेमंत सोरेन पर हुए अत्याचार की मुखालफत और देश एवं लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई में अपनी एकजुटता का संदेश देगा।

झारखंड सरकार के मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि बैठक में हमने संकल्प लिया है कि राज्य की सभी 14 लोकसभा सीटों के साथ-साथ गांडेय विधानसभा के उपचुनाव में जीत दर्ज करेंगे।

पार्टी के दो विधायक लोबिन हेंब्रम और चमरा लिंडा बैठक में नहीं आए। चर्चा है कि दोनों क्रमशः राजमहल और लोहरदगा सीट से स्वतंत्र उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतर सकते हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   5 April 2024 2:32 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story