राष्ट्रीय: मध्य प्रदेश के किसानों के खातों में भेजी गई 2,600 करोड़ की राशि

मध्य प्रदेश के किसानों के खातों में भेजी गई 2,600 करोड़ की राशि
मध्य प्रदेश के किसानों के खातों में एक क्लिक के जरिए लगभग 26 सौ करोड़ की राशि अंतरित की गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भिंड में किसान एवं सहकारिता सम्मेलन में यह राशि अंतरित की।

भिंड, 6 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के किसानों के खातों में एक क्लिक के जरिए लगभग 26 सौ करोड़ की राशि अंतरित की गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भिंड में किसान एवं सहकारिता सम्मेलन में यह राशि अंतरित की।

राज्य के 80 लाख से अधिक किसानों को किसान कल्याण योजना के 1,816 करोड़ और 25 लाख से अधिक किसानों को फसल बीमा योजना (खरीफ 2023) के 755 करोड़ रूपए ऑनलाइन अंतरित किए गए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 193 करोड़ 35 लाख रूपए के 68 विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण भी किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भिंड, रथी, महारथी और वीरों की धरती है, यहां के युवा भारत माता को गौरवांवित करते रहे हैं। चंबल की धरती में देश के दुश्मनों को उनकी सीमा में रखने का साहस और सामर्थ्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन-जन के मन में हैं। उन्होंने वसुधैव कुटुम्बकम् के सांस्कृतिक भाव को जागृत किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आगे कहा कि कोविड के कठिन काल में सभी देशवासियों को सुरक्षा देने के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी की पहल पर विश्व के 100 से अधिक देशों को कोविड की वैक्सीन उपलब्ध कराई गई। उन्होंने देश के 22 करोड़ जरूरतमंद लोगों को पक्के आवास उपलब्ध कराए हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   7 March 2024 4:28 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story