अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की सुपरहिट फिल्म 'तेजाब' के 37 साल पूरे

अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की सुपरहिट फिल्म तेजाब के 37 साल पूरे
माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर स्टारर फिल्म 'तेजाब' के रिलीज को 37 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर मेकर्स ने फिल्म की रिलीज का जश्न मनाया।

मुंबई, 11 नवंबर (आईएएनएस)। माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर स्टारर फिल्म 'तेजाब' के रिलीज को 37 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर मेकर्स ने फिल्म की रिलीज का जश्न मनाया।

अल्ट्रा प्ले ओटीटी ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के एक सीन का क्लिप शेयर किया, जिसमें माधुरी और अनिल कपूर नजर आ रहे हैं।

उन्होंने रिलीज का जश्न मनाते हुए लिखा, "फिल्म 'तेजाब' को 37 साल पूरे हो गए हैं।

उन्होंने आगे लिखा, "शानदार एक्शन और रोमांस से भरपूर फिल्म, जिसने मोहिनी को डांस करवाया था। अनिल और माधुरी दीक्षित की सुपरहिट फिल्म।"

हिंदी सिनेमा की कल्ट क्लासिक फिल्म 'तेजाब' साल 1988 में रिलीज हुई थी। फिल्म में अनिल और माधुरी के अलावा, चंकी पांडे और किरण कुमार जैसे कई सितारे नजर आए थे।

फिल्म ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। इस फिल्म का सॉन्ग 'एक दो तीन' काफी हिट रहा था। बताया जाता है कि अभिनेत्री ने इस गाने से दर्शकों के बीच लोकप्रियता हासिल की थी।

अभिनेत्री के लिए यह फिल्म एक बड़ा ब्रेक था। फिल्म के रिलीज के बाद अभिनेत्री रातोंरात स्टार बन गई थी।

फिल्म का निर्देशन एन. चंद्रा ने किया था, जबकि फिल्म के प्रोड्यूसर पहलाज नहलानी थे। फिल्म की कहानी महेश नाम के लड़के के ईर्द-गिर्द घूमती है, जिसके किरदार को पर्दे पर अनिल कपूर ने जीवंत किया था। फिल्म में महेश मोहिनी नाम की लड़की से प्यार करता है। वह नौसेना की नौकरी छोड़ने के बाद अपने माता-पिता के हत्यारों से बदला लेने के लिए एक गैंगस्टर बन जाता है।

इसका कई भाषाओं में रीमेक वर्जन बनाया गया था। तेलुगु सिनेमा में 'टू टाउन राउडी' नाम से रीमेक बनी थी। इस फिल्म में दग्गुबाती वेंकटेश मुख्य भूमिका में थे। वहीं, तमिल में 'रोजावाई किलाथे' नाम से रीमेक बनी, जिसमें अर्जुन मुख्य भूमिका में थे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   11 Nov 2025 9:56 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story