अपराध: चाइनीज मांझा से कटा गला, सहारनपुर में 38 साल के शख्स की मौत

चाइनीज मांझा से कटा गला, सहारनपुर में 38 साल के शख्स की मौत
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के कुतुबशेर थाना क्षेत्र में चीनी मांझा (पतंग की डोरी) से गला कटने के बाद 38 साल के एक शख्स की जान चली गई। चीनी मांझा पतंग उड़ाने में इस्तेमाल होने वाले धागे में लगाया जाता है। इसमें कांच की कोटिंग का इस्तेमाल होता है, जो कई बार इंसानों और पक्षियों के लिए जानलेवा साबित होता है।

सहारनपुर 15 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के कुतुबशेर थाना क्षेत्र में चीनी मांझा (पतंग की डोरी) से गला कटने के बाद 38 साल के एक शख्स की जान चली गई। चीनी मांझा पतंग उड़ाने में इस्तेमाल होने वाले धागे में लगाया जाता है। इसमें कांच की कोटिंग का इस्तेमाल होता है, जो कई बार इंसानों और पक्षियों के लिए जानलेवा साबित होता है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने 2017 में कांच की परत वाली पतंगों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया था। मृतक की पहचान अतुल शर्मा के रूप में हुई है। शहर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने गुरुवार को बताया कि बुधवार शाम को कुतुबशेर पुलिस स्टेशन में एक व्यक्ति के बारे में कॉल आई थी, जो शारदा नगर फ्लाईओवर पर एक तार से घायल हो गया था।

एएसपी ने कहा, 'घायल व्यक्ति को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूछताछ के दौरान मृतक के पिता ने बताया कि उसका बेटा अतुल शर्मा घर से अपनी मोटरसाइकिल से सामना लेने बाजार जा रहा था और जब वह शारदा नगर फ्लाईओवर पर पहुंचा तो एक तार उसके गले में फंस गया।

पुलिस ने कहा कि जिले में चाइनीज मांझे की छापामारी की जा रही। अब तक पुलिस ने छह दुकानदारों अलग-अलग थाना क्षेत्रों से गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के 52 बंडलों के जब्त किया गया है।

---आईएएनएस

विमल कुमार/सीबीटी

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   15 Feb 2024 6:42 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story