राजनीति: बिहार के मुंगेर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी 438 करोड़ रुपए की सौगात

बिहार के मुंगेर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी 438 करोड़ रुपए की सौगात
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को अपनी 'प्रगति यात्रा' के चौथे चरण में मुंगेर जिले के सदर प्रखंड के चड़ौन गांव पहुंचे। उन्होंने 438.51 करोड़ रुपए की 160 विकास योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तारापुर प्रखंड में विभिन्न विकास कार्यों का भी जायजा लिया।

मुंगेर, 5 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को अपनी 'प्रगति यात्रा' के चौथे चरण में मुंगेर जिले के सदर प्रखंड के चड़ौन गांव पहुंचे। उन्होंने 438.51 करोड़ रुपए की 160 विकास योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तारापुर प्रखंड में विभिन्न विकास कार्यों का भी जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने रणगांव में मध्य विद्यालय, आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र तथा जीविका पुस्तकालय का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने व्यवस्थाओं की जानकारी ली और बच्चों से बात करके उत्साहवर्धन किया।

मुख्यमंत्री ने जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत बनाए गए तालाब का निरीक्षण भी किया। उन्होंने विभिन्न विभागों की योजनाओं के लाभुकों को सांकेतिक चेक भी प्रदान किए। उन्होंने मुंगेर में विकास योजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक की और अधिकारियों को कई निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने तारापुर प्रखंड के वंशीपुर गांव में प्रस्तावित रिंग रोड (तारापुर बाइपास पथ) का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने हवेली खड़गपुर प्रखंड के ऋषिकुंड पर्यटक स्थल का भ्रमण किया। वहां के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी भी ली।

मुख्यमंत्री ने उच्च विद्यालय परिसर, नौवागढ़ी का भ्रमण किया और 47.14 लाख रुपए की लागत से निर्मित खेल मैदान का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से बातचीत भी की। उन्होंने खगौल विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन और निरीक्षण किया। उन्होंने चड़ौन गांव में जिले के विकास से संबंधित विभिन्न विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा रिमोट के माध्यम से विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को ऋषिकुंड को अधिक गहरा करने के निर्देश दिए, जिससे अधिक से अधिक पानी जमा रह सके और लोग स्नान कर सकें। उन्होंने कहा कि यह स्थल पर्यटकीय रूप से काफी महत्वपूर्ण है।

मुंगेर जिला में पर्वत श्रृंखलाओं के मध्य गर्म जलधारा के मनोरम स्थल ऋषिकुंड में सैलानियों का आगमन हमेशा रहता है। यहां प्रत्येक तीन साल में जुलाई-अगस्त माह में मलमास मेले का आयोजन होता है, जहां भिन्न-भिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु गर्म जलधारा का आनंद उठाने तथा तपोभूमि का दर्शन करने आते हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   5 Feb 2025 5:36 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story