महाराष्ट्र में विधायकों को छह महीने का वेतन किसानों को देना चाहिए विजय वडेट्टीवार

महाराष्ट्र में विधायकों को छह महीने का वेतन किसानों को देना चाहिए  विजय वडेट्टीवार
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश और बाढ़ से आम लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार ने बारिश के चलते किसानों को हुए नुकसान को लेकर सभी विधायकों को छह महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने की अपील की है।

नागपुर, 25 सितंबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश और बाढ़ से आम लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार ने बारिश के चलते किसानों को हुए नुकसान को लेकर सभी विधायकों को छह महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने की अपील की है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "बाढ़ की वजह से किसानों को ज्यादा नुकसान हुआ है, इसलिए सभी विधायकों को छह महीने का वेतन किसानों को देना चाहिए। मैं अपने छह महीने के विधायक फंड को किसानों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में दान करुंगा, जिससे इस संकट में किसानों की मदद की जा सके।''

उन्होंने कहा कि मैं सबसे अपील करता हूं कि जो इससे अधिक दे सकता है, वो दे, क्योंकि किसान हमारे अन्नदाता हैं। बाढ़ की वजह से पूरी फसल खराब हो गई है। एक एकड़ खेत में एक बोरा फसल भी नहीं हुई है।

उन्होंने कृषि मंत्री से किसानों की मदद करने की अपील करते हुए कहा कि किसानों की खराब हुई फसल का जल्द सर्वे कराया जाए और उन्हें खराब फसल का पैसा दिया जाए। नहीं तो आने वाले समय में यहां से खेती खत्म हो सकती है। उसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी।

लेह में भाजपा ऑफिस पर हमले पर कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा, ''यह झूठे नारों का नतीजा है। यह नारा लगाने वाली सरकार है, चाहे केंद्र में हो या किसी राज्य में हो। आखिर कब तक ऐसे नारे लगाए जाएंगे? इसकी वजह से ही लेह में आज यह स्थिति देखने को मिल रही है।''

उन्होंने कहा कि यह जुमलेबाजी की सरकार है। यह दूसरे पर आरोप लगाती है और अपना नहीं देखती है। जनता सब जान चुकी है। जल्द ही इन लोगों को और पता चल जाएगा। ये लोग दूसरे पर आरोप लगाकर खुद बचना चाहते हैं। चोरी करके ईमानदारी की बात करने पर यही परिणाम देखने को मिलेगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   25 Sept 2025 1:28 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story