राजनीति: यूपी में 69 हजार शिक्षकों की भर्ती में हुए घोटाले की कराई जाए उच्चस्तरीय न्यायिक जांच कांग्रेस

यूपी में 69 हजार शिक्षकों की भर्ती में हुए घोटाले की कराई जाए उच्चस्तरीय न्यायिक जांच  कांग्रेस
कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में 69 हजार शिक्षकों की भर्ती में आरक्षण के उल्लंघन का मुद्दा उठाते हुए घोटाले की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच कराने की मांग की है। नई दिल्ली स्थित कांग्रेस कार्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष और बाराबंकी से सांसद तनुज पुनिया ने कहा कि 69 हजार शिक्षकों की भर्ती में 18,500 आरक्षित सीटों पर एससी-एसटी और ओबीसी वर्ग के लोगों को नौकरी मिलनी थी, लेकिन इसमें से केवल 2,637 सीटों पर ही आरक्षण लागू किया गया। जबकि, शेष 15,863 सीटें अनारक्षित वर्ग के लोगों को दे दी गईं। यह फैसला संविधान में प्रदत्त आरक्षण व्यवस्था के खिलाफ है।

नई दिल्ली, 25 फरवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में 69 हजार शिक्षकों की भर्ती में आरक्षण के उल्लंघन का मुद्दा उठाते हुए घोटाले की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच कराने की मांग की है। नई दिल्ली स्थित कांग्रेस कार्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष और बाराबंकी से सांसद तनुज पुनिया ने कहा कि 69 हजार शिक्षकों की भर्ती में 18,500 आरक्षित सीटों पर एससी-एसटी और ओबीसी वर्ग के लोगों को नौकरी मिलनी थी, लेकिन इसमें से केवल 2,637 सीटों पर ही आरक्षण लागू किया गया। जबकि, शेष 15,863 सीटें अनारक्षित वर्ग के लोगों को दे दी गईं। यह फैसला संविधान में प्रदत्त आरक्षण व्यवस्था के खिलाफ है।

कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने कहा कि भाजपा ने 2024 के लोकसभा चुनाव में बार-बार संविधान को बदलने की मंशा दिखाई तो दलित समाज और पिछड़े वर्ग ने दिखा दिया कि भाजपा की मनमानी नहीं चलेगी। भाजपा लोकसभा चुनाव में संविधान की ताकत देख चुकी है। इसीलिए वह अब अप्रत्यक्ष रूप से संविधान पर हमला कर रही है। भाजपा द्वारा संविधान में दिए हुए प्रावधानों के ऊपर हमला किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश शिक्षक भर्ती घोटाले से स्पष्ट है कि भाजपा एससी-एसटी और ओबीसी वर्गों के लोगों को नौकरियों से वंचित रखना चाहती है। यह संविधान द्वारा दिए गए आरक्षण के अधिकार का खुला उल्लंघन और सामाजिक न्याय पर सीधा हमला है।

उन्होंने आगे कहा कि आरक्षित वर्गों के हक पर इस तरह डाका डालना न केवल अवैध है, बल्कि देश के सामाजिक ताने-बाने को भी कमजोर करता है। बाबा साहेब अंबेडकर जी ने सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय की बात कही थी, लेकिन भाजपा सरकार दलित, अनुसूचित जनजाति और ओबीसी समाज के लोगों को नौकरियों में हिस्सेदारी से भी वंचित रख रही है। इसी न्याय की लड़ाई कांग्रेस नेता लड़ते आए हैं और लड़ रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी लगातार सामाजिक न्याय, हिस्सेदारी, जातिगत जनगणना की बात उठाते रहे हैं। शिक्षक भर्ती घोटाला उन लाखों युवाओं के सपनों पर प्रहार है, जो वर्षों से मेहनत कर अपने अधिकार की लड़ाई लड़ रहे हैं।

तनुज पुनिया ने कहा कि कांग्रेस इस घोटाले की कड़ी निंदा करती है और उत्तर प्रदेश सरकार से तत्काल जवाबदेही तय करने की मांग करती है। इस भर्ती घोटाले की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच कराई जाए। आरक्षित वर्गों के 18,500 से अधिक पदों को तुरंत बहाल कर योग्य उम्मीदवारों को उनका अधिकार दिया जाए। इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठा रहे छात्रों और शिक्षकों पर हो रहे दमन को रोका जाए। उत्तर प्रदेश सरकार इस जनविरोधी फैसले को तुरंत वापस ले। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सामाजिक न्याय और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करेगी और जरूरत पड़ने पर आंदोलन भी करेगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   25 Feb 2025 8:03 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story