अंतरराष्ट्रीय: चीनी कंपनी द्वारा निर्मित कंबोडिया के 71सी राजमार्ग का उद्घाटन समारोह आयोजित

बीजिंग, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन के शांगहाई कंस्ट्रक्शन ग्रुप द्वारा निर्मित कंबोडिया राष्ट्रीय राजमार्ग 71सी का उद्घाटन समारोह 12 अप्रैल को कंबोडिया के त्बोंग खमुम में आयोजित किया गया। कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन मानेट, लोक निर्माण एवं परिवहन मंत्री पेंग पोनिया और कंबोडिया में चीनी राजदूत वांग वनपिन ने समारोह में भाग लिया।
हुन मानेट ने कहा कि कंबोडिया राष्ट्रीय राजमार्ग 71सी यातायात और माल परिवहन को सुविधाजनक बनाने के लिए महत्वपूर्ण है, जो स्थानीय अर्थव्यवस्था और पर्यटन के विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
वहीं, पेंग पोनिया ने कहा कि कंबोडिया का राष्ट्रीय राजमार्ग 71सी और निर्मित कंबोडिया-चीन मैत्री पुल एक-दूसरे के पूरक हैं, जो न केवल यातायात की स्थिति में सुधार करते हैं, बल्कि मानविकी आदान-प्रदान और व्यापार के माध्यम से इस घनी आबादी वाले क्षेत्र में रहने वाले लोगों को भी निकटता से जोड़ते हैं, जो वास्तव में आशा और विकास के लिए एक पुल का निर्माण करते हैं।
उधर, वांग वनपिन ने कहा कि पिछले कुछ दशकों में चीन ने कंबोडिया को 4,000 किलोमीटर से अधिक सड़कें और 10 से अधिक पुल बनाने में मदद की है जिससे न केवल कम्बोडियाई लोगों का जीवन सुगम होगा, बल्कि कम्बोडिया के विकास को भी बल मिलेगा।
बता दें कि कंबोडिया राष्ट्रीय राजमार्ग 71सी 114.9 किलोमीटर लंबा है, जो त्बोंग खमुम प्रांत और कम्पोंग चाम प्रांत को जोड़ता है। यह मध्य और पूर्वी कंबोडिया में सड़क नेटवर्क का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
(साभार---चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   13 April 2025 9:48 PM IST