राजनीति: पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर उत्तराखंड में 'स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार' अभियान, मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर उत्तराखंड में स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार अभियान, मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर देशभर में एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य पहल की शुरुआत हुई। इस कार्यक्रम का नाम 'स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार' है, जो 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान पूरे देश में करीब एक लाख स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे, जिनमें विशेष रूप से किशोरियों, महिलाओं और बच्चों को स्वास्थ्य और पोषण संबंधी सेवाएं दी जाएंगी।

देहरादून, 17 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर देशभर में एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य पहल की शुरुआत हुई। इस कार्यक्रम का नाम 'स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार' है, जो 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान पूरे देश में करीब एक लाख स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे, जिनमें विशेष रूप से किशोरियों, महिलाओं और बच्चों को स्वास्थ्य और पोषण संबंधी सेवाएं दी जाएंगी।

उत्तराखंड के देहरादून में भी इस अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनकी नीतियों की प्रशंसा की।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दूरदर्शी नेता हैं, जो देश को 2047 तक विकसित भारत बनाने के सपने को साकार करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं। महिलाओं को स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त बनाना उनकी प्राथमिकताओं में से एक है। जब महिलाएं मजबूत होंगी, तब परिवार और समाज भी मजबूत होगा। इस अभियान से हम इसी दिशा में एक बड़ा कदम उठा रहे हैं।"

उन्होंने सभी से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की और कहा कि यह पहल परिवार और समाज की मजबूती का आधार बनेगी। हर महिला को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं मिलनी चाहिए और सम्मानपूर्ण जीवन जीने का अधिकार मिलना चाहिए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा, "उत्तराखंड से प्रधानमंत्री मोदी का विशेष लगाव है। उनके नेतृत्व में उत्तराखंड के विकास के लिए अनेक योजनाएं स्वीकृत हुई हैं। पिछले 11 वर्षों में उन्होंने उत्तराखंड के समग्र विकास में निरंतर सहयोग दिया है। 'स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार' अभियान की शुरुआत भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।"

धामी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश में इस अभियान को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। 2 अक्टूबर तक चलने वाले इस पखवाड़े में सभी महिलाओं से आग्रह है कि वे स्वास्थ्य शिविरों में जरूर जाकर अपनी जांच कराएं। उन्होंने कहा, "जब नारी सशक्त होगी, तब परिवार सशक्त होगा, देश सशक्त होगा और प्रदेश भी मजबूती से आगे बढ़ेगा।"

कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने भी इस अभियान की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश भर में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक लगभग 2,300 स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में लगभग 2 लाख से ज्यादा लोगों का रक्तदान के लिए रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा। लक्ष्य है कि 5 लाख से अधिक महिलाएं इन निशुल्क स्वास्थ्य शिविरों में हिस्सा लें।"

धन सिंह रावत ने कहा, "यह अभियान पूरे प्रदेश में व्यापक स्तर पर होगा। सभी सांसद, विधायक और स्थानीय जनप्रतिनिधि इसमें सक्रिय रूप से हिस्सा लेंगे। खास बात यह है कि सफाई कर्मी, पर्यावरण मित्र, पत्रकार और वाहन चालकों के लिए भी विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे ताकि हर वर्ग को इस अभियान में शामिल किया जा सके।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   17 Sept 2025 11:53 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story