बिहार जन सुराज का एक साल पूरा, 9 अक्टूबर को उम्मीदवारों की पहली सूची होगी जारी

बिहार  जन सुराज का एक साल पूरा, 9 अक्टूबर को उम्मीदवारों की पहली सूची होगी जारी
जन सुराज पार्टी ने अपने एक वर्ष पूर्ण होने का जश्न मनाया। राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने कहा कि पिछले साल 2 अक्टूबर को अस्तित्व में आई पार्टी ने एक साल में ही ऐसी मजबूत व्यवस्था खड़ी कर दी है कि बिहार के सभी राजनीतिक दल इसे नजरअंदाज नहीं कर सकते।

पटना, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। जन सुराज पार्टी ने अपने एक वर्ष पूर्ण होने का जश्न मनाया। राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने कहा कि पिछले साल 2 अक्टूबर को अस्तित्व में आई पार्टी ने एक साल में ही ऐसी मजबूत व्यवस्था खड़ी कर दी है कि बिहार के सभी राजनीतिक दल इसे नजरअंदाज नहीं कर सकते।

जन सुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने आईएएनएस से कहा, "लोगों के प्रयास, खासकर एक व्यक्ति (प्रशांत किशोर) की मेहनत से हमने यह मुकाम हासिल किया। सभी जुड़े लोगों को धन्यवाद। उनकी मेहनत ने जन सुराज को वह स्थान दिया, जहां बिहार में पूर्ण बदलाव की चर्चा हो रही है।"

उन्होंने इसे बड़ी सफलता बताते हुए ईश्वर से कामना की कि जनता समर्थन दे। हम पार्टी की घोषणाओं को पूरा करेंगे।

उदय सिंह ने कहा कि जन सुराज की स्थापना प्रशांत किशोर ने 2 अक्टूबर 2024 को की थी, जो गांधी जयंती पर गांधीवादी सिद्धांतों पर आधारित है। पार्टी जन सुराज अभियान से निकली है, जिसमें प्रशांत किशोर ने बिहार भर में पदयात्रा कर जनता से जुड़े मुद्दे समझे। पार्टी बिहार को देश के शीर्ष 10 राज्यों में लाने का लक्ष्य रखती है।

उन्होंने बताया कि पार्टी ने 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देने का वादा किया है। विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची 9 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे जारी होगी।

उदय सिंह ने बताया कि कोर कमेटी की बैठक में निर्णय लिया गया कि कम से कम 100 विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवारों की घोषणा पहले चरण में होगी। उसके बाद चरणबद्ध तरीके से बाकी सीटों पर प्रत्याशियों को उतारा जाएगा।

जन सुराज पार्टी ने बिहार की सभी 243 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है और किसी भी तरह के गठबंधन से इनकार किया है। पार्टी में स्वच्छ छवि वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिलने की बात कही गई है। इस दल को चुनाव आयोग ने 'स्कूल बैग' प्रतीक आवंटित किया है। पार्टी के प्रमुख एजेंडों में बिहार को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना शामिल है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   3 Oct 2025 10:27 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story