बॉलीवुड: भक्ति में लीन दिव्यांका त्रिपाठी ने की सत्यनारायण की पूजा, दोस्त, परिवार और फैंस के लिए मांगी दुआ

भक्ति में लीन दिव्यांका त्रिपाठी ने की सत्यनारायण की पूजा, दोस्त, परिवार और फैंस के लिए मांगी दुआ
दिव्यांका त्रिपाठी टीवी की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह सोशल मीडिया पर फैंस से जुड़ी रहती हैं। एक्ट्रेस अपनी जिंदगी से जुड़े सभी पलों को फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। इस कड़ी में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है।

मुंबई, 6 मई (आईएएनएस)। दिव्यांका त्रिपाठी टीवी की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह सोशल मीडिया पर फैंस से जुड़ी रहती हैं। एक्ट्रेस अपनी जिंदगी से जुड़े सभी पलों को फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। इस कड़ी में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है।

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में दिव्यांका अपने पति विवेक दहिया के साथ घर में सत्यनारायण की पूजा करती नजर आ रही हैं। उनके सामने हवन कुंड की अग्नि जल रही है। दोनों हाथ जोड़कर भगवान का ध्यान कर रहे हैं। अन्य तस्वीरों में भगवान सत्यनारायण की तस्वीर, पूजा सामग्री और प्रसाद भी देखा जा सकता है।

लुक की बात करें तो दिव्यांका ने आसमानी रंग का सूट पहना है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं विवेक ने पीच कलर का कुर्ता पहना है।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए दिव्यांका ने कैप्शन में लिखा- "मैं अपने दोस्तों, परिवार और तुम्हारे लिए, (जो ये पढ़ रहे हों) आशीर्वाद मांग रही हूं। दुआ है कि हम सबको जीवन में सही राह मिले। हम बेहतर इंसान बनें। हम अपने जीवन और अस्तित्व की अहमियत समझें। जो लोग हमसे प्यार करते हैं, हम उनकी कद्र करें और हम अच्छे कर्मों में विश्वास रखें।"

दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों टीवी से दूर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपनी किस्मत आजमा रही हैं। अभिनेत्री सोनी लिव की सीरीज 'अदृश्यम: द इनविजिबल हीरोज' में भी काम कर चुकी हैं, जिसमें वह अंडरकवर एजेंट पार्वती सहगल के किरदार में नजर आई थीं। यह सीरीज एजेंसी आईबी47 पर बनी है। अभिनेत्री की आखिरी रिलीज वेब सीरीज 'द मैजिक ऑफ शिरी' में भी दिखी थीं। वहीं, विवेक दहिया 'झलक दिखला जा' के 11वें सीजन में दिखे थे।

रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार्स की खोज' में भाग लेने के साथ दिव्यांका ने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद अभिनेत्री ने 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' में काम किया था। अभिनेत्री 'खाना खजाना', 'नचले वे विद सरोज खान', 'जोर का झटका: टोटल वाइप आउट', 'कॉमेडी सर्कस', 'नच बलिए 8' और 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी' जैसे शो में भी भाग ले चुकी हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   6 May 2025 11:23 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story