बॉलीवुड: मां संग अनुष्का शर्मा ने मनाया 'मदर्स डे', विराट कोहली बोले - 'हर दिन बढ़ता है तुम्हारे लिए प्यार'

मुंबई, 11 मई (आईएएनएस)। दुनियाभर में रविवार को मदर्स डे मनाया गया। इस दिन आम लोग से लेकर सेलेब्स तक, सभी मां के लिए अपना प्रेम जाहिर करते नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी अपनी मां के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया। उनका यह पोस्ट अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर कीं। दोनों ही तस्वीरें ब्लैक एंड व्हाइट हैं। पहली तस्वीर उनके बचपन की है, जिसमें वह बेहद प्यारी दिख रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में उनकी मां आशिमा शर्मा नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
अपने इस पोस्ट को शेयर करते हुए अनुष्का ने कैप्शन में लिखा, "दुनिया भर की सभी खूबसूरत मां को मदर्स डे की शुभकामनाएं।"
उनके इस पोस्ट पर उनके पति और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने भी कमेंट किया। उन्होंने लिखा, "हैप्पी मदर्स डे।" इसके आगे उन्होंने हार्ट इमोजी भी शेयर किए।
इससे पहले, विराट कोहली ने भी अपने इंस्टाग्राम पर अनुष्का शर्मा और उनकी मां की फोटो शेयर कर बधाई दी थी। उन्होंने अपनी पोस्ट में अनुष्का को टैग करते हुए उन्हें एक मजबूत मां का टाइटल दिया। उन्होंने अपनी और बच्चों की ओर से पोस्ट में कहा कि हम आपसे हर दिन और भी ज्यादा प्यार करते हैं।
विराट कोहली ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "दुनिया की सभी माताओं को मदर्स डे की शुभकामनाएं। एक मां ने मुझे जन्म दिया, तो दूसरी मां ने बेटे की तरह अपनाया, और मैंने एक महिला को एक मजबूत, देखभाल करने वाली, प्यार करने वाली और हमारे बच्चों की रक्षा करने वाली मां बनते देखा है। हम आपसे हर दिन और भी ज्यादा प्यार करते हैं, अनुष्का।"
बता दें कि अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में विराट कोहली से शादी की थी। शादी के बाद साल 2021 में उन्होंने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। अनुष्का ने 11 जनवरी 2021 को बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने वामिका रखा। इसके बाद 15 फरवरी 2024 को उनके बेटा अकाय हुआ।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On : 11 May 2025 3:12 PM