139वें कैंटन मेले के पहले चरण में भाग लेने वाले विदेशी खरीदारों की संख्या रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची
बीजिंग, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। 139वें कैंटन मेले का पहला चरण, जो एक ऑफलाइन प्रदर्शनी थी, 19 अप्रैल को समाप्त हो गया। चीन विदेश व्यापार केंद्र के अनुसार, 19 अप्रैल को शाम 5 बजे तक, 216 देशों और क्षेत्रों के कुल 1.67 लाख विदेशी खरीदारों ने मेले में भाग लिया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 5.9 प्रतिशत अधिक है।
यह उपस्थिति पिछले सभी स्तरों को पार कर गई, जो चीन के विदेश व्यापार की मजबूती और जीवंतता को पूरी तरह से दर्शाती है। 139वें कैंटन मेले के पहले चरण, जो 'उन्नत विनिर्माण' विषय पर आधारित एक ऑफलाइन प्रदर्शनी थी, में कुल 25 हजार से अधिक बूथ स्थापित किए गए और 12 हजार से अधिक कंपनियों ने इसमें भाग लिया। प्रदर्शकों में से एक तिहाई से अधिक कंपनियां उत्पाद बेचने से हटकर "उत्पाद + सेवाएं" निर्यात करने की ओर अग्रसर हैं और सिस्टम समाधान प्रदाता बन रही हैं।
वर्तमान कैंटन मेला क्वांगचो शहर में तीन चरणों में ऑफलाइन प्रदर्शनियों के रूप में आयोजित किया जा रहा है, जो 5 मई तक चलेगा। ऑफलाइन प्रदर्शनी का दूसरा चरण, जिसका विषय "उच्च गुणवत्ता वाले घरेलू उत्पाद" है, 23 से 27 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें निर्माण सामग्री और फर्नीचर, घरेलू सामान, उपहार और सजावट की वस्तुएं आदि प्रदर्शित की जाएंगी।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   20 April 2026 9:34 PM IST












