15 साल बाद घर आए थे अरिजीत सिंह, सोनू निगम ने ताजा कीं खूबसूरत यादें

15 साल बाद घर आए थे अरिजीत सिंह, सोनू निगम ने ताजा कीं खूबसूरत यादें
गायक सोनू निगम ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पुराने वीडियो को पोस्ट किया, जिसमें वह अरिजीत सिंह के साथ की यादों को ताजा करते और उनके साथ बिताए पलों का आनंद उठाते नजर आए। सोनू निगम ने बताया कि लगभग 15 साल के लंबे अंतराल के बाद अरिजीत सिंह उनके घर आए थे। इस मुलाकात को सोनू निगम ने काफी खास बताया।

मुंबई, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। गायक सोनू निगम ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पुराने वीडियो को पोस्ट किया, जिसमें वह अरिजीत सिंह के साथ की यादों को ताजा करते और उनके साथ बिताए पलों का आनंद उठाते नजर आए। सोनू निगम ने बताया कि लगभग 15 साल के लंबे अंतराल के बाद अरिजीत सिंह उनके घर आए थे। इस मुलाकात को सोनू निगम ने काफी खास बताया।

इस मुलाकात की याद में सोनू निगम ने कई फोटो भी पोस्ट कीं। उन्होंने लिखा, “मेरा प्यारा अरिजीत मेरे घर आया। इन सालों में उसकी इस यात्रा पर मुझे बहुत गर्व है। वह अच्छी तरह जानता है कि मैं उससे कितना प्यार करता हूं।”

अरिजीत सिंह इस मौके पर सोनू निगम के लिए एक पौधा गिफ्ट के तौर पर लेकर आए थे, जो अब सोनू निगम के घर के मंदिर में रखा हुआ है और मंदिर की शोभा बढ़ा रहा है। सोनू निगम ने इस पौधे का जिक्र करते हुए कहा कि यह उनकी मुलाकात की याद को और खास बना रहा है।

मुलाकात के दौरान दोनों गायकों के बीच संगीत पर चर्चा भी हुई और कुछ परफॉर्मेंस भी हुईं, जिससे यह पल और यादगार हो गया। सोनू निगम के छोटे बेटे शाश्वत और मैजिक भी वहां मौजूद थे। सोनू ने बताया कि शाश्वत ने सीटी बजाकर ‘सूना सूना’ गाना गाया, जिसे देखकर सबका मन खुश हो गया। उन्होंने कहा कि वे शायद शाश्वत का यह वीडियो भी जल्द शेयर करेंगे।

वहीं, सोनू निगम ने अरिजीत सिंह की संगीत यात्रा की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें उनकी प्रगति पर बहुत गर्व है। गौरतलब है कि कुछ समय पहले अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट की घोषणा करके अपने प्रशंसकों को चौंका दिया था। हालांकि, बाद में उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने नए गाने लेना बंद कर दिया है, लेकिन पहले से पेंडिंग गाने अभी भी रिलीज होते रहेंगे। उन्होंने अपने प्रशंसकों से अपील की कि वे शांत रहें और उन्हें प्यार देते रहें।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 April 2026 11:31 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story