19 मई का पंचांग ज्येष्ठ शुक्ल की तृतीया तिथि, अभिजीत-विजय मुहूर्त के साथ रवि योग का संयोग, नोट कर लें राहुकाल
नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। सनातन धर्म में पंचांग के पांचों अंग नक्षत्र, करण, वार, तिथि, योग के आधार पर ही शुभ-अशुभ समय का निर्धारण व दिन की शुरुआत की जाती है। 19 मई 2026 (मंगलवार) का पंचांग देखें तो ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि रहेगी। इस दिन अभिजीत मुहूर्त और विजय मुहूर्त के साथ रवि योग का शुभ संयोग बन रहा है।
मंगलवार को सूर्योदय 5 बजकर 28 मिनट पर और सूर्यास्त शाम 7 बजकर 7 मिनट पर होगा। चंद्रोदय सुबह 7 बजकर 33 मिनट पर और चंद्रास्त रात 10 बजकर 13 मिनट पर होगा। तृतीया तिथि दोपहर 2 बजकर 18 मिनट तक रहेगी। इसके बाद चतुर्थी तिथि शुरू हो जाएगी। हालांकि, उदयातिथि (सूर्योदय के समय जो तिथि हो) के अनुसार, पूरे दिन तृतीया का ही मान होगा।
नक्षत्र की बात करें तो मृगशिरा नक्षत्र सुबह 8 बजकर 41 मिनट तक रहेगा। उसके बाद आर्द्रा नक्षत्र लगेगा। धृति योग दोपहर 5 बजकर 49 मिनट तक चलेगा। गर करण दोपहर 2 बजकर 18 मिनट तक रहेगा।
19 मई के शुभ मुहूर्त व योग की बात करें तो दृक पंचांग के अनुसार, ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 5 मिनट से 4 बजकर 47 मिनट तक, अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 50 मिनट से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक, विजय मुहूर्त: दोपहर 2 बजकर 34 मिनट से 3 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। वहीं, गोधूलि मुहूर्त शाम 7 बजकर 6 मिनट से 7 बजकर 27 मिनट तक और अमृत काल रात 9 बजकर 14 मिनट से 10 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। रवि योग 18 मई की सुबह 8 बजकर 41 मिनट से शुरू होकर 19 मई की सुबह 5 बजकर 28 मिनट तक रहेगा। यह योग विशेष शुभ माना जाता है।
अशुभ समय की बात करें तो राहुकाल दोपहर 3 बजकर 42 मिनट से शाम 5 बजकर 25 मिनट तक, यमगंड सुबह 8 बजकर 53 मिनट से 10 बजकर 35 मिनट तक, गुलिक काल दोपहर 12 बजकर 18 मिनट से 2 बजे तक रहेगा। दुर्मुहूर्त सुबह 8 बजकर 12 मिनट से 9 बजकर 7 मिनट तक रहेगा। वहीं, विडाल योग सुबह 5 बजकर 28 मिनट से 8 बजकर 41 मिनट तक रहेगा। मान्यता है कि दौरान किए काम फलदायी नहीं होता। इस समय किसी भी शुभ कार्य को टालने की सलाह दी जाती है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   18 May 2026 8:28 AM IST
