2025 तक चीन का समुद्री जीडीपी 110 खरब युआन से अधिक हुआ

2025 तक चीन का समुद्री जीडीपी 110 खरब युआन से अधिक हुआ
चीनी प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय द्वारा जारी '2025 चीन समुद्री अर्थव्यवस्था सांख्यिकी विज्ञप्ति' में कहा गया है कि प्रारंभिक अनुमानों के अनुसार चीन का समुद्री जीडीपी 2025 में 110 खरब 18 अरब युआन तक पहुंच गया, जो वर्ष 2024 से 5.5 प्रतिशत ज्यादा है और राष्ट्रीय जीडीपी का 7.9 प्रतिशत है।

बीजिंग, 18 मार्च (आईएएनएस)। चीनी प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय द्वारा जारी '2025 चीन समुद्री अर्थव्यवस्था सांख्यिकी विज्ञप्ति' में कहा गया है कि प्रारंभिक अनुमानों के अनुसार चीन का समुद्री जीडीपी 2025 में 110 खरब 18 अरब युआन तक पहुंच गया, जो वर्ष 2024 से 5.5 प्रतिशत ज्यादा है और राष्ट्रीय जीडीपी का 7.9 प्रतिशत है।

तीन-क्षेत्रीय संरचना के संदर्भ में, प्राथमिक समुद्री उद्योग का अतिरिक्त मूल्य 4 खरब 92 अरब 30 करोड़ युआन था, द्वितीयक समुद्री उद्योग का अतिरिक्त मूल्य 41 खरब 1 अरब 70 करोड़ युआन था और तृतीयक समुद्री उद्योग का अतिरिक्त मूल्य 64 खरब 24 अरब युआन था, जो सकल समुद्री उत्पाद का क्रमशः 4.5 प्रतिशत, 37.2 प्रतिशत और 58.3 प्रतिशत था।

इसके साथ परंपरागत समुद्री उद्योगों का निरंतर और तीव्र विकास हुआ है। समुद्री जलीय उत्पादों की आपूर्ति सुनिश्चित करने की क्षमता में लगातार मजबूती आई है। ई-कॉमर्स लाइव स्ट्रीमिंग और अन्य विविध बिक्री एवं त्वरित वितरण सेवाओं को तेजी से लागू किया जा रहा है। समुद्री तेल और गैस संसाधनों की आपूर्ति सुनिश्चित करने की क्षमता लगातार मजबूत हो रही है। समुद्री अभियांत्रिकी और निर्माण उद्योग का निरंतर विकास हुआ है। समुद्री जहाज निर्माण उद्योग ने अपनी तीव्र वृद्धि जारी रखी है। समुद्री रसायन उद्योग ने अपेक्षाकृत तीव्र वृद्धि का अनुभव किया और समुद्री परिवहन उद्योग का निरंतर और तीव्र विकास हुआ है।

इस बीच, उभरते समुद्री उद्योग लगातार बढ़ रहे हैं और विस्तार कर रहे हैं। समुद्री इंजीनियरिंग उपकरण निर्माण उद्योग में तेजी से सुधार हो रहा है। समुद्री औषधि और जैविक उत्पाद उद्योग स्थिर विकास बनाए हुए है। अपतटीय पवन ऊर्जा बाजार का विस्तार जारी है। समुद्री जल विलवणीकरण और व्यापक उपयोग उद्योग भी निरंतर विकास कर रहा है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   18 March 2026 7:26 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story