2029 तक लोकसभा और विधानसभाओं में महिला आरक्षण लागू होगा मिलिंद देवरा

2029 तक लोकसभा और विधानसभाओं में महिला आरक्षण लागू होगा मिलिंद देवरा
शिवसेना सांसद मिलिंद देवरा ने महिला आरक्षण बिल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लेख का स्वागत करते हुए कहा कि अगले सप्ताह 16 से 18 अप्रैल तक बुलाए गए विशेष सत्र में महिला आरक्षण और परिसीमन से संबंधित बिल पास किए जाएंगे।

मुंबई, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। शिवसेना सांसद मिलिंद देवरा ने महिला आरक्षण बिल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लेख का स्वागत करते हुए कहा कि अगले सप्ताह 16 से 18 अप्रैल तक बुलाए गए विशेष सत्र में महिला आरक्षण और परिसीमन से संबंधित बिल पास किए जाएंगे।

मुंबई में शिवसेना सांसद मिलिंद देवरा ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि जैसे ही परिसीमन बिल पास होगा, परिसीमन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। हमारा लक्ष्य, जैसा कि प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को अपने लेख में लिखा है, 2029 तक लोकसभा और सभी राज्यों की विधानसभाओं में महिला आरक्षण लागू करना है।

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिवसेना की ओर से मैं प्रधानमंत्री मोदी का बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं। हमारी पूरी पार्टी इस बिल को अपनी पूरी ताकत और समर्थन देती है।

मिलिंद देवरा ने कहा कि राज्यसभा को ‘उच्च सदन’ कहा जाता है। इसमें युवा और नीतीश कुमार जैसे अनुभवी नेता शामिल होते हैं। देश को आगे ले जाने के लिए युवा और अनुभवी नेताओं को साथ मिलकर काम करना होगा।

बारामती उपचुनाव में कांग्रेस द्वारा अपना उम्मीदवार वापस लेने पर देवरा ने कहा कि महाराष्ट्र में उपमुख्यमंत्री के निधन जैसी दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद उम्मीदवार वापस लेना एक परंपरा रही है।

उन्होंने कहा कि इसके लिए मैं कांग्रेस का धन्यवाद करता हूं।

बता दें कि बारामती उपचुनाव को लेकर महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने घोषणा की है कि कांग्रेस इस उपचुनाव में अपना उम्मीदवार वापस लेगी। पार्टी ने पहले इस सीट से उम्मीदवार उतारा था, जो उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ मैदान में थे।

यह फैसला ऐसे समय पर आया है, जब नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और चुनाव को लेकर लगातार सियासी हलचल बनी हुई थी।

बारामती सीट पर मतदान 23 अप्रैल को होना है, लेकिन अब कांग्रेस के इस कदम के बाद चुनाव के समीकरण पूरी तरह बदल गए हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 April 2026 10:54 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story