26वां चीन अंतर्राष्ट्रीय उद्योग मेला शांगहाई में आयोजित किया गया
बीजिंग, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। 26वां चीन अंतर्राष्ट्रीय उद्योग मेला 12 से 16 अक्टूबर तक चीन के शांगहाई शहर में आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष के चीन अंतर्राष्ट्रीय उद्योग मेले का विषय 'बुद्धिमान अर्थव्यवस्था, असीमित विनिर्माण' है। प्रदर्शनी क्षेत्र 3.1 लाख वर्ग मीटर में फैला हुआ है और इसमें लगभग 300 नए उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं, जो प्रदर्शनी क्षेत्र के आकार और नए उत्पादों की संख्या दोनों के लिए नए रिकॉर्ड स्थापित करते हैं।
इस वर्ष के मेले में दस थीम आधारित प्रदर्शनी क्षेत्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें लगभग 300 नवोदित उत्पाद और सेवाएं प्रदर्शित की जा रही हैं। घरेलू प्रदर्शकों में से एक तिहाई से अधिक विशिष्ट, परिष्कृत और नवोन्मेषी उद्यम या 'छोटी दिग्गज' कंपनियां शामिल हैं। विश्व की शीर्ष 500 कंपनियों में से 400 कंपनियां भी भाग ले रही हैं। उद्घाटन समारोह में, 'अगली पीढ़ी के बुद्धिमान विनिर्माण के विकास में तेजी लाने के लिए शांगहाई कार्य योजना' का आधिकारिक रूप से शुभारंभ किया गया।
चीन अंतर्राष्ट्रीय उद्योग मेले के पुरस्कार को चीनी उद्योग के लिए एक संकेतक माना जाता है। इस वर्ष, चीन द्वारा स्वतंत्र रूप से विकसित की गई जियुआन गहरे समुद्र में तैनाती और पुनर्प्राप्ति प्रणाली ने पुरस्कार जीता। यह प्रणाली, जिसे 'महासागर के विशाल हाथ' के रूप में जाना जाता है, मुख्य रूप से आधारपोत से लक्षित समुद्री क्षेत्र तक मानवयुक्त पनडुब्बियों, मानवरहित पनडुब्बियों और वैज्ञानिक उपकरणों की तैनाती और सुरक्षित पुनर्प्राप्ति के लिए जिम्मेदार है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   14 Oct 2026 9:48 PM IST












