28वें शांगहाई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन हुआ

28वें शांगहाई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन हुआ
28वें शांगहाई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन 13 जून की शाम को शांगहाई ग्रैंड थिएटर में हुआ।

बीजिंग, 14 जून (आईएएनएस)। 28वें शांगहाई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन 13 जून की शाम को शांगहाई ग्रैंड थिएटर में हुआ।

इस महोत्सव में प्रख्यात निर्देशक चांग यिमो को दूसरी बार चीनी सिनेमा में उत्कृष्ट योगदान के लिए पुरस्कार से सम्मानित किया गया, और लगभग 100 वर्ष की आयु प्राप्त कर रही प्रख्यात अभिनेत्री लू यान को लाइफ़टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से नवाजा गया।

शांगहाई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव चीन का एकमात्र ए-लिस्ट अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव है। पहली बार, मुख्य प्रतियोगिता और वृत्तचित्र श्रेणियों में गोल्डन गोब्लेट पुरस्कार के लिए नामांकित सभी फिल्मों का विश्व प्रीमियर हुआ है।

इसके दौरान, 420 से अधिक चीनी और विदेशी फिल्मों का 1600 से अधिक बार प्रदर्शन किया जाएगा, जिनमें मुख्य प्रतियोगिता में गोल्डन गोब्लेट पुरस्कार के लिए नामांकित 12 फिल्में शामिल हैं।

(साभार - चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   14 Jun 2026 10:34 PM IST

Tags

Next Story