30 जुलाई का पंचांग श्रावण मास पर भगवान शिव की पूजा करने से लाभ, दोपहर 1207 से 1259 बजे तक अभिजित मुहूर्त
नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है। कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ करने से पहले पंचांग जरूर देखा जाता है। पंचांग हिंदू काल-गणना पद्धति है जो सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति पर आधारित है।
30 जुलाई 2026 (गुरुवार) को श्रावण मास (सावन) के कृष्ण पक्ष प्रतिपदा की तिथि रात 9:30 बजे तक है। इसके बाद द्वितीया लग जाएगी। इस दिन श्रावण मास यानी सावन के महीने की शुरुआत हो जाएगी। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करना अत्यंत शुभ रहेगा।
इस दिन सुबह 6:00 बजे सूर्योदय और शाम 7:06 बजे सूर्यास्त होगा। वहीं शाम 7:48 बजे चंद्रोदय और सुबह 7:15 बजे चंद्रास्त होगा। पंचांग के अनुसार, 30 जुलाई 2026 को सूर्य पुष्य नक्षत्र में गोचर करेगा, जबकि चंद्रमा शाम 5:43 बजे तक श्रवण नक्षत्र में रहेगा, इसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र आरंभ होगा।
गुरुवार को हर्षण योग नहीं रहेगा, बल्कि इस दिन आयुष्मान योग रहेगा। गुरुवार को अभिजित मुहूर्त दोपहर 12:07 से 12:59 बजे तक रहेगा; यह दिन का सबसे शुभ समय माना जाता है। अमृत काल सुबह 6:24 से 8:08 बजे तक रहेगा।
वहीं, राहुकाल दोपहर 2:11 बजे 3:49 बजे और गुलिक काल सुबह 9:17 से 10:55 बजे तक रहेगा। इसके अलावा यमगंड काल सुबह 6:00 से 7:38 बजे तक रहेगा। पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार, इन समयों में नए कार्य शुरू करने से बचना चाहिए, क्योंकि इन्हें अशुभ समय माना जाता है।
गुरुवार को इस दिन सूर्य कर्क राशि में स्थित रहेगा, जबकि चंद्रमा मकर राशि में स्थित रहेगा। दक्षिण दिशा में दिशाशूल रहेगा। ज्योतिष और वास्तु के मुताबिक, इस दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि यात्रा करना अनिवार्य हो, तो कुछ विशेष ज्योतिषीय उपायों को अपनाकर प्रस्थान किया जा सकता है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   29 July 2026 8:49 AM IST












