'तन्हा तन्हा' से 'रंगीला रे' तक, 31 साल बाद भी लोगों की जुबां पर हैं फिल्म के गाने
मुंबई, 8 सितंबर (आईएएनएस)। साल 1995 में रिलीज हुई एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई थी, जिसने 90 के दशक में बॉलीवुड फिल्मों में रंग-ढंग और संगीत की पूरी परिभाषा ही बदलकर रख दी थी। इस फिल्म का नाम है 'रंगीला' है, जिसने कई तकनीकी और प्रमुख श्रेणियों में पुरस्कार जीते थे। मंगलवार को फिल्म ने अपनी रिलीज के 31 साल पूरे कर लिए हैं।
भारतीय सिनेमी की कल्ट क्लासिक संगीतमय रोमांटिक-ड्रामा फिल्म 'रंगीला' का लेखन, निर्देशन और सह-निर्माण प्रसिद्ध डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने किया था। फिल्म में आमिर खान (मुन्ना), उर्मिला मातोंडकर (मिली) और जैकी श्रॉफ (राज कमल) जैसे कलाकार ने मुख्य भूमिका अदा की थी।
फिल्म के मुख्य कलाकार जैकी श्रॉप ने सोशल मीडिया के जरिए 31 साल पूरे होने का जश्न मनाया। यह फिल्म एक लव ट्राएंगल पर आधारित थी, जिसमें मिली (उर्मिला) का बचपन का दोस्त मुन्ना (आमिर खान) उससे गुपचुप प्यार करता है लेकिन अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं कर पाता। इस बीच, जब मशहूर अभिनेता राज कमल (जैकी श्रॉफ) मिली को फिल्म में ब्रेक देता है, तो वह भी मिली की सादगी की ओर आकर्षित होने लगता है। पूरी कहानी मिली के सपनों की उड़ान और उसके दो दोस्तों के बीच बदलते समीकरणों को दिखाती है।
फिल्म के संगीत को काफी पसंद किया गया था, जिसे ए.आर रहमान ने बनाया था। बताया जाता है कि यह फिल्म संगीतकार ए. आर. रहमान की पहली मूल हिंदी फिल्म थी। फिल्म के गाने 'रंगीला रे', 'तन्हा तन्हा', 'याई रे' और 'हाय रामा' जैसे गानों ने संगीत की दुनिया में तहलका मचा दिया था और आज भी ये गाने उतने ही पसंद किए जाते हैं।
ऐसा भी कहा जाता है कि इस फिल्म में शानदार 'टपोरी' अभिनय के बाद भी जब आमिर खान को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार नहीं मिला, तो वे बेहद निराश हुए। इसके बाद से ही उन्होंने फिल्मफेयर और अन्य फिल्मी पुरस्कार समारोहों में जाना छोड़ दिया।
इस सदाबहार कल्ट फिल्म की लोकप्रियता को देखते हुए इसे 30 साल बाद फिर से सिनेमाघरों में री-रिलीज करने की घोषणा की गई थी। फिल्म 'रंगीला' के 30 साल पूरे होने पर इसे 4के रीमास्टर वर्जन में 28 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में दोबारा (री-रिलीज) किया गया था।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   8 Sept 2026 11:55 AM IST












