'7 अक्टूबर भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में स्वर्णिम दिन', पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पर अमित शाह ने की प्रशंसा

7 अक्टूबर भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में स्वर्णिम दिन, पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पर अमित शाह ने की प्रशंसा
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल की प्रशंसा की है। शाह ने कहा कि मोदी जी ने लगातार 25 साल सीएम और पीएम बने रहने का रिकॉर्ड बनाया है। जब भी भारत का इतिहास लिखा जाएगा ये 25 साल स्वर्णिम अक्षरों से लिखे जाएंगे।

गुरुग्राम, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल की प्रशंसा की है। शाह ने कहा कि मोदी जी ने लगातार 25 साल सीएम और पीएम बने रहने का रिकॉर्ड बनाया है। जब भी भारत का इतिहास लिखा जाएगा ये 25 साल स्वर्णिम अक्षरों से लिखे जाएंगे।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर चलाए जा रहे 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत गुरुग्राम (हरियाणा) में 'विकसित भारत संकल्प सभा-सेवा ज्योति यात्रा' को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि करोड़ों लोगों को साथ लेकर लंबे समय तक शासन के शीर्ष पर बने रहना भारतीय राजनीति में एक उल्लेखनीय उपलब्धि है।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा, "7 अक्टूबर का दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक महत्वपूर्ण व ऐतिहासिक दिन है। साधारण परिवार से निकलकर अपनी क्षमता, नेतृत्व और जनसमर्थन के बल पर मोदी जी ने मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के रूप में सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे किए हैं। लगातार 25 साल सीएम और पीएम बने रहने का रिकॉर्ड बनाया है और वो व्यक्ति पीएम मोदी हैं। जब भी भारत का इतिहास लिखा जाएगा ये 25 साल स्वर्णिम अक्षरों से लिखे जाएंगे।"

शाह ने कहा कि इन 25 सालों में गरीबी से मुक्ति, सुरक्षित भारत, धारा 370 हटाना, नक्सलवाद समाप्त करना, राम जन्मभूमि और काशी विश्वनाथ का मंदिर बनाना, देश में इंफ्रास्ट्रक्चर को ऊपरी सीमा तक ले जाना और 25 करोड़ गरीबों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाने जैसे अनेक ऐतिहासिक पड़ाव देखे हैं। ये यात्रा भारत कल्याण, गरीब कल्याण, भारत गौरव की यात्रा है और इस यात्रा को यादगार बनाने के लिए देशभर, हर जिले में ये सेवा ज्योति यात्रा आयोजित की है।

अमित शाह ने कहा कि देशभर में युवा मोदी जी के 'सेवा के 25 साल' पर 'सेवा ज्योति यात्रा' लेकर प्रमुख चौराहों पर पहुंचेंगे और वहां सेवा की मशाल प्रज्वलित करेंगे। उन्होंने अपील की कि अधिक से अधिक युवा इस यात्रा से जुड़ें और इसे जनभागीदारी का उत्सव बनाएं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   7 Oct 2026 12:27 PM IST

Tags

Next Story