9वां डिजिटल चीन निर्माण शिखर सम्मेलन अप्रैल महीने के अंत में फूचो में होगा

9वां डिजिटल चीन निर्माण शिखर सम्मेलन अप्रैल महीने के अंत में फूचो में होगा
9वां डिजिटल चीन शिखर सम्मेलन 29 और 30 अप्रैल को फूच्येन प्रांत के फूचो शहर में आयोजित किया जाएगा। इसका विषय है 'डिजिटल प्रौद्योगिकी के नवोन्मेषी विकास में तेजी लाएं और डिजिटल चीन के निर्माण को और बढ़ावा दें।'

बीजिंग, 24 मार्च (आईएएनएस)। 9वां डिजिटल चीन शिखर सम्मेलन 29 और 30 अप्रैल को फूच्येन प्रांत के फूचो शहर में आयोजित किया जाएगा। इसका विषय है 'डिजिटल प्रौद्योगिकी के नवोन्मेषी विकास में तेजी लाएं और डिजिटल चीन के निर्माण को और बढ़ावा दें।'

चीनी राष्ट्रीय डेटा प्रशासन के निदेशक लियू लीएहोंग ने मंगलवार को चीनी राज्य परिषद के सूचना कार्यालय द्वारा आयोजित संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी।

लियू लीएहोंग के अनुसार, इस वर्ष के शिखर सम्मेलन में तीन पहलुओं पर अधिक जोर दिया जाएगा, ये हैं उपलब्धियों का प्रदर्शन करना, प्रौद्योगिकी को जारी करना और एक समृद्ध पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देना।

जानकारी के अनुसार, शिखर सम्मेलन में 50 से अधिक संवाद और आदान-प्रदान गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, और इसमें डिजिटल चीन नवाचार प्रतियोगिता और लाइव अनुभव क्षेत्र के साथ-साथ 100 से अधिक विशेष कार्यक्रम भी शामिल होंगे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   24 March 2026 9:16 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story