‘आप' और राघव चड्ढा के रिश्ते में आई कड़वाहट राजा वड़िंग

‘आप और राघव चड्ढा के रिश्ते में आई कड़वाहट राजा वड़िंग
आम आदमी पार्टी (आप) ने गुरुवार को सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा के उपनेता पद से हटा दिया है। इसके बाद से राजनीति के गलियारों में चर्चा तेज हो गई है कि क्या राघव आप के साथ बने रहेंगे या फिर आप से किनारा कर दूसरी राजनीतिक दल के साथ नई पारी का आगाज करेंगे।

नई दिल्ली, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) ने गुरुवार को सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा के उपनेता पद से हटा दिया है। इसके बाद से राजनीति के गलियारों में चर्चा तेज हो गई है कि क्या राघव आप के साथ बने रहेंगे या फिर आप से किनारा कर दूसरी राजनीतिक दल के साथ नई पारी का आगाज करेंगे।

राघव चड्ढा को उपनेता के पद से हटाए जाने पर पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने यह फैसला लिया है और किसी को नियुक्त करना या हटाना उनका अपना अंदरूनी मामला है। हालांकि, यह साफ है कि सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। खास तौर पर राघव चड्ढा और आम आदमी पार्टी के बीच रिश्ते तनावपूर्ण लग रहे हैं। यह तो बस शुरुआत है। आने वाले दिनों में हम देख सकते हैं कि उनके रास्ते पूरी तरह से अलग हो जाएंगे। दोनों एक दूसरे पर आरोप भी लगाएंगे। दोनों एक दूसरे के भेद भी खोलेंगे।

पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर वड़िंग ने कहा कि मेरा मानना ​​है कि पंजाब को अस्थिर करने की कोशिशें हो रही हैं। पंजाब में जिस तरह से चीजें हो रही हैं, वैसा पहले कभी नहीं देखा गया। इसके पीछे कोई गहरी साजिश लगती है और यह सिर्फ पंजाब तक ही सीमित नहीं है, अब तो चंडीगढ़ में भी बम धमाके हो रहे हैं। चंडीगढ़ सीधे तौर पर केंद्रीय गृह मंत्री के अधीन आता है। जिस तरह के घटनाक्रम हुआ है इसके लिए भाजपा जिम्मेदार है। इस प्रकार से पहले कभी नहीं हुआ था।

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में मैं इस बारे में और विस्तार से बात करूंगा।

कांग्रेस सांसद ने कहा कि सदन में आज मेरा 'जीरो आवर' लिस्ट में था। आम तौर पर, जिनका नाम लिस्ट में होता है, उन्हें बोलने के लिए 2-3 मिनट दिए जाते हैं। चूंकि यह मेरा 'जीरो आवर' था, इसलिए मैं बोलने ही वाला था, लेकिन बीच में ही लोकसभा स्पीकर ओम बिरला बोलने लगे। जब मैंने सुखबीर बादल का नाम लिया, तो मेरा माइक्रोफोन बंद कर दिया गया। पंजाब का जो बड़ा मुद्दा है, उस पर चर्चा करना चाहता था।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 April 2026 9:59 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story