'आप' ने अशोक मित्तल को राज्यसभा में नया उपनेता बनाया, सचिवालय को भेजा पत्र

आप ने अशोक मित्तल को राज्यसभा में नया उपनेता बनाया, सचिवालय को भेजा पत्र
आम आदमी पार्टी (आप) ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए राज्यसभा में अपने नए उपनेता का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने डॉ. अशोक कुमार मित्तल को राज्यसभा में डिप्टी लीडर नियुक्त किया है। इस संबंध में 'आप' ने राज्यसभा सचिवालय को आधिकारिक पत्र भी भेज दिया है।

नई दिल्ली, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए राज्यसभा में अपने नए उपनेता का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने डॉ. अशोक कुमार मित्तल को राज्यसभा में डिप्टी लीडर नियुक्त किया है। इस संबंध में 'आप' ने राज्यसभा सचिवालय को आधिकारिक पत्र भी भेज दिया है।

अशोक मित्तल पंजाब से राज्यसभा सदस्य हैं और एक जाने-माने शिक्षाविद्, उद्यमी और राजनीतिज्ञ हैं। इस फैसले के तहत उन्होंने राघव चड्ढा की जगह ली है। राघव चड्ढा को हटाए जाने को पार्टी के भीतर एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, 'आप' ने राज्यसभा सचिवालय से यह भी कहा है कि अब राघव चड्ढा को सदन में पार्टी के नेता के तौर पर बोलने का मौका न दिया जाए। इससे उनके बोलने के समय में भी कटौती की जा सकती है।

राघव चड्ढा हाल के दिनों में संसद में कई जनहित के मुद्दों को जोर-शोर से उठा रहे थे। इनमें एयरपोर्ट पर 10 रुपए की चाय का मुद्दा और डिलीवरी बॉयज से जुड़े सवाल शामिल थे। इसके अलावा, उन्होंने पैटरनिटी लीव (पितृत्व अवकाश) का मुद्दा सदन में उठाया था। उन्होंने कहा कि बच्चे की परवरिश केवल मां की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि माता-पिता की साझा जिम्मेदारी होनी चाहिए।

पार्टी के अंदर यह भी चर्चा है कि राघव चड्ढा राज्यसभा में किन विषयों पर बोलने वाले हैं, इसकी जानकारी पहले से पार्टी को नहीं देते थे, हालांकि 'आप' की ओर से आधिकारिक तौर पर इस कार्रवाई के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं की गई है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 April 2026 2:47 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story