जेएनयू कांड पर कांग्रेस सांसद मनोज कुमार बोले-'आरोप तो लगेंगे ही, न्यायालय तय करेगा कौन है दोषी'
नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर लगे यौन शोषण के आरोपों को लेकर सियासत तेज हो गई है। इस मामले में भाजपा की महिला सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करने गया है। इस पर कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने कहा कि आरोप तो लगेंगे ही क्योंकि हम इनके विरोध में लड़ाई लड़ रहे हैं। हम लोग तो महिलाओं का सम्मान करते हैं।
दिल्ली में आईएएनएस से बात करते हुए कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने कहा, "भाजपा की महिला सांसद धरना दे रही हैं। सब ने देखा, कल क्या-क्या हुआ, हमारे ऑफिस के आगे जाकर ये लोग क्या-क्या कर रहे हैं, हमारे लोगों को कैसे मार रहे हैं। तो वो भी एक शर्मसार करने वाली घटना है, दुर्भाग्यपूर्ण है। अरे, वो न्यायालय में जाएंगे तो न्यायालय तय करेगा कि वो दोषी है, नहीं है, क्या है, क्या होगा, कैसे होगा।"
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर लगे आरोप अभी सिद्ध नहीं हुए हैं। इसलिए सिर्फ आरोप के आधार पर कांग्रेस के कार्यालय के बाहर जाकर कार्यकर्ताओं से मारपीट करना कहां तक सही है।
वहीं, बंगाल में दुर्गा पूजा के बीच हिंदू दुकानों से बिरयानी खरीदने के पोस्टर लगाए जाने के मामले पर भी मनोज कुमार ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "यह देश केवल हिंदुओं का नहीं है। यह देश हिंदुओं, मुस्लिमों, क्रिश्चियन, सिख और जैन समुदाय के लोगों का भी है। यह सभी लोगों का देश है। यह 140 करोड़ लोगों का देश है। इस प्रकार से यह टैग लगाना कि केवल हिंदुओं की दुकानों से ही बिरयानी खरीदें, तो मतलब सब समझ सकते हैं कि आप कहना क्या चाह रहे हैं।"
उधर, रांची में जेएमएम नेता मनोज पांडे ने भी बंगाल के मुद्दे पर बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "इनसे और उम्मीद क्या की जा सकती है? ये विकास की बातें थोड़े ही करेंगे, ना प्रगति की बात करेंगे, ना जीवन स्तर कैसे उठे बंगाल के लोगों का उस पर बात करेंगे। ये अंग्रेजों के अनुयायी हैं। अंग्रेजों के लिए इन लोगों ने काम किया इस देश में। अंग्रेजों से इन लोगों को सीख मिली कि डिवाइड एंड रूल।"
उन्होंने कहा, "ये धर्म की अफीम चटाकर अपना मतलब, अपना उल्लू सीधा करते हैं। ये भड़काते हैं एक धर्म विशेष के प्रति और उसी के बल पर वोट लेने का प्रयास करते हैं। विकास से कोई मतलब नहीं, बस फर्जी जीडीपी दे दो। भुखमरी रहे, महंगाई रहे, विकास जाए चूल्हे मेंलेकिन इन्हें बस इसी तरह आपस में एक वैमनस्यता फैलाना है।"
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   13 Oct 2026 4:11 PM IST












