आशिकी गर्ल अनु अग्रवाल ने बताया मन की जीत का राज, नवरात्र पर शेयर किया खास नोट

आशिकी गर्ल अनु अग्रवाल ने बताया मन की जीत का राज, नवरात्र पर शेयर किया खास नोट
अभिनेत्री अनु अग्रवाल भले ही आज फिल्मी दुनिया से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वह प्रशंसकों से जुड़ी रहती हैं। बुधवार को उन्होंने नवरात्र के महत्व पर अपने विचार साझा किए।

मुंबई, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री अनु अग्रवाल भले ही आज फिल्मी दुनिया से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वह प्रशंसकों से जुड़ी रहती हैं। बुधवार को उन्होंने नवरात्र के महत्व पर अपने विचार साझा किए।

अभिनेत्री अनु अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने नवरात्र के नौ दिनों की खूबसूरती पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नवरात्र के नौ दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर होते हैं। इसके लिए लोगों को इससे जुड़ना बेहद जरूरी है। उन्होंने लिखा, "मन की जीत: एक राज। नवरात्र की खूबसूरती यही है कि ये नौ दिन पॉजिटिव और ब्रह्मांडीय ऊर्जा से भरे होते हैं।"

उन्होंने आगे लिखा, "नवरात्र के नौ दिनों की ऊर्जा को पूरी तरह महसूस करने के लिए व्यक्ति का खुद से जुड़ना बहुत जरूरी है। मेरा सीक्रेट है- सांसों को अपना आधार बनाना। जब आप दिन भर सजग होकर अपनी सांसों पर ध्यान देते हैं, तो आपकी जागरूकता तुरंत बढ़ जाती है। फिर आप फालतू के शोर-शराबे में अपनी एनर्जी गंवाना बंद कर देते हैं और अपने आस-पास की सकारात्मक ऊर्जा (पॉजिटिव वाइब्स) को समेटने लगते हैं।"

अभिनेत्री ने बताया कि वह इस पर पिछले 29 साल से काम कर रही हैं। उन्होंने लिखा, "29 सालों से, इस कोमल जागरूकता पर ध्यान देना ही मेरे जीवन का आधार रहा है। इसे आप सबके साथ शेयर करके मुझे बेहद खुशी हो रही है। आपका चौथा दिन सुंदर ऊर्जा, शांत मन और मन की जीत से भरा हो। आज आप स्वस्थ रहें और ब्रह्मांड की ऊर्जा से जुड़े रहें, यही कामना है।"

अनु अग्रवाल ने 90 के दशक में ‘आशिकी’ जैसी सुपरहिट फिल्म की थी। उनकी खूबसूरती और अभिनय को खूब सराहा गया था। अनु अग्रवाल ने जितनी जल्दी अपने करियर की ऊंचाइयों को छुआ, वैसे ही उनके जीवन से सब कुछ चला भी गया था।

जब अभिनेत्री अपने करियर के पीक पर थीं, उसी दौरान उनका कार एक्सीडेंट हो गया था, जिस वजह से उनकी हालत बहुत खराब हो गई थी। लगभग एक महीने तक कोमा में रहने के बाद काफी लंबे समय तक उनका इलाज चला था। इसके बाद उन्होंने योग, ध्यान और आध्यात्मिकता का सहारा लिया। योग ने उन्हें शारीरिक और मानसिक दोनों तरफ से मजबूती दी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   14 Oct 2026 12:00 PM IST

Tags

Next Story