अखिलेश यादव को आजम खान की नहीं, मुस्लिम वोटों की चिंता नरेंद्र कश्यप

अखिलेश यादव को आजम खान की नहीं, मुस्लिम वोटों की चिंता  नरेंद्र कश्यप
उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए अखिलेश यादव और आजम खान की मुलाकात पर सियासत गर्मा गई है। यूपी सरकार के मंत्री नरेंद्र कश्यप ने इसे मुस्लिम समुदाय को साधने वाली मुलाकात बताते हुए कहा कि सपा को आजम खान की नहीं बल्कि मुस्लिम वोटों की चिंता है।

लखनऊ, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए अखिलेश यादव और आजम खान की मुलाकात पर सियासत गर्मा गई है। यूपी सरकार के मंत्री नरेंद्र कश्यप ने इसे मुस्लिम समुदाय को साधने वाली मुलाकात बताते हुए कहा कि सपा को आजम खान की नहीं बल्कि मुस्लिम वोटों की चिंता है।

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नरेंद्र कुमार कश्यप ने कहा कि सपा नेता आजम खान जेल में हैं और उनको मुश्किलों का सामना कर पड़ रहा है। अखिलेश यादव को मुस्लिम फैक्टर की चिंता है लेकिन उन्हें आजम खान की भी तो चिंता होनी चाहिए थी, जो उन्हें नहीं है? अखिलेश यादव इतने स्वार्थी हो गए हैं कि समाजवादी पार्टी के बारे में सोचने के बजाय, अगर वे आजम खान की मुश्किलों के बारे में सोचते तो बेहतर होता। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश की जनता अब इस तरह की अल्पसंख्यक तुष्टीकरण की राजनीति को पसंद नहीं करती है।

यूपी सरकार के मंत्री संजय निषाद के आरक्षण वाले बयान पर मंत्री नरेंद्र कुमार कश्यप ने कहा कि हम पिछले 40 सालों से कश्यप और निषाद समुदायों के लिए आरक्षण की मांग कर रहे हैं। इस मुद्दे पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बातचीत चल रही है। सरकार सही समय आने पर इस पर फैसला लेगी।

उन्होंने कहा कि संजय निषाद की चिंता निषाद और कश्यप समुदायों के आरक्षण को लेकर नहीं है। उनकी चिंता इसलिए बढ़ गई है क्योंकि निषाद समुदाय के लोगों के बीच उनको लेकर नाराजगी बढ़ रही है। इसी नाराजगी की वजह से संत कबीरनगर में लोकसभा चुनाव के दौरान उनके बेटे को हार का सामना करना पड़ा। संजय निषाद एनडीए गठबंधन का हिस्सा हैं, उनको अपने मुद्दे पर बात करने का अधिकार है। मेरा मानना है कि उनको अपने मुद्दे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी कैबिनेट के सामने रखना चाहिए।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के लखनऊ दौरे पर मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी राज्य की सभी सीटें जीतने के लिए बड़े पैमाने पर तैयारी शुरू कर रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का उत्तर प्रदेश दौरा लगभग निश्चित माना जा रहा है। भाजपा एक बार फिर उत्तर प्रदेश में क्लीन स्वीप करने के लिए तैयार है।

बता दें कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 30 अक्टूबर को अपने दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ आएंगे। इस दौरान वह विधानसभा चुनाव की संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा करेंगे और प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा भी लेंगे। इस बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ, दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, यूपी के सभी केंद्रीय मंत्री, प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद और विधायक और वरिष्ठ पदाधिकारी और प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य मौजूद रहेंगे।

यूपी में पुलिसकर्मियों के भत्तों में बढ़ोतरी पर नरेंद्र कश्यप ने कहा कि सीएम योगी धन्यवाद और बधाई के पात्र हैं, उन्होंने पुलिसकर्मियों की सुविधाओं को बढ़ाने का फैसला किया है। यूपी पुलिस ने साढ़े नौ साल में अपराध और कानून व्यवस्था को बेहतर करने का काम किया है और वे बधाई के पात्र हैं।

उत्तर प्रदेश एमएलसी चुनाव में भाजपा सभी सीटों पर चुनाव जीतने वाली है। अखिलेश यादव को लगता है कि भाजपा पैसे के दम पर चुनाव जीतने वाली है तो उनकी सोच गलत है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   22 Oct 2026 12:33 PM IST

Tags

Next Story