अब यूपी ही नहीं, पूरे देश के विकास की दिशा तय करेगा जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह

अब यूपी ही नहीं, पूरे देश के विकास की दिशा तय करेगा जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह
जेवर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि जेवर क्षेत्र उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश के औद्योगिक विकास का नया केंद्र बनकर उभर रहा है।

नई दिल्ली, 27 जून (आईएएनएस)। जेवर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि जेवर क्षेत्र उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश के औद्योगिक विकास का नया केंद्र बनकर उभर रहा है।

भाजपा के विधायक धीरेंद्र सिंह ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि उत्तर भारत की पहली फॉक्सकॉन इकाई, जो एचसीएल के सहयोग से स्थापित की गई थी, इसी क्षेत्र में शुरू हुई थी। यह कंपनी प्रिंटेड सर्किट बोर्ड (पीसीबी) का निर्माण करती है।

धीरेंद्र सिंह ने कहा कि भारत में अभी भी बड़ी मात्रा में पीसीबी का आयात चीन से किया जाता है, लेकिन जेवर में नई इकाई स्थापित होने से इस दिशा में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा। यह उत्तर प्रदेश के लिए ऐतिहासिक साबित होगा। बड़ी संख्या में विश्वस्तरीय कंपनियां इस क्षेत्र में निवेश कर रही हैं, जिससे भविष्य में उन औद्योगिक आवश्यकताओं की पूर्ति होगी, जिनकी कमी लंबे समय से महसूस की जा रही थी।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में लगभग 10 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है और इसे भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए क्षेत्र के लोग पूरी सक्रियता से जुटे हुए हैं।

विधायक ने कहा कि आने वाले समय में जेवर में फिल्म सिटी परियोजना से जुड़ा भी एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा जापान की प्रसिद्ध कुबोटा कंपनी भी यहां ट्रैक्टर निर्माण से जुड़ा अपना केंद्र स्थापित करने जा रही है।

उन्होंने बताया कि आज एक अन्य विनिर्माण कंपनी की परियोजना का भी शुभारंभ होगा, जो सौर ऊर्जा से जुड़े उपकरणों के साथ-साथ कृषि अवशेष, विशेष रूप से पराली, से ऊर्जा और ईंधन बनाने की दिशा में कार्य करेगी।

धीरेंद्र सिंह ने कहा कि ये सभी परियोजनाएं उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास में मील का पत्थर साबित होंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि जेवर अब प्रदेश का "ग्रोथ इंजन" बन चुका है और आने वाले वर्षों में देश के विकास की नई दिशा भी इसी क्षेत्र से तय होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में जेवर तेजी से वैश्विक औद्योगिक निवेश का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   27 Jun 2026 1:47 PM IST

Tags

Next Story