अफगानिस्तान की पारी और 300 रन से हार, टेस्ट इतिहास में टीम इंडिया ने दर्ज की सबसे बड़ी जीत

अफगानिस्तान की पारी और 300 रन से हार, टेस्ट इतिहास में टीम इंडिया ने दर्ज की सबसे बड़ी जीत
भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित एकमात्र टेस्ट मैच को पारी और 300 रन के विशाल अंतर से अपने नाम किया। यह टेस्ट में पारी के अंतर से टीम इंडिया की सबसे बड़ी जीत है।

न्यू चंडीगढ़, 8 जून (आईएएनएस)। भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित एकमात्र टेस्ट मैच को पारी और 300 रन के विशाल अंतर से अपने नाम किया। यह टेस्ट में पारी के अंतर से टीम इंडिया की सबसे बड़ी जीत है।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने केएल राहुल (100) और कप्तान शुभमन गिल (126) की शतकीय पारियों के दम पर 564/8 का स्कोर खड़ा करते हुए अपनी पहली पारी घोषित की।

इसके जवाब में अफगानिस्तान की पहली पारी महज 152 रन पर सिमट गई। इस इनिंग में डेब्यूटेंट मानव सुथार ने महज 33 रन देकर 6 विकेट हासिल किए। भारत ने मेहमान टीम को फॉलोऑन खेलने के लिए मजबूर किया, जिसके जवाब में अफगान टीम दूसरी पारी में सिर्फ 35.5 ओवरों में ही ढेर हो गई।

इससे पहले टीम इंडिया ने साल 2018 में राजकोट टेस्ट में वेस्टइंडीज के विरुद्ध पारी और 272 रन से जीत दर्ज की थी। भारत साल 2018 में बेंगलुरु टेस्ट में अफगानिस्तान के खिलाफ पारी और 262 रन से मैच अपने नाम कर चुका है। साल 2007 में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ पारी और 239 रन के अंतर से मैच अपने नाम किया था। साल 2017 में भारत ने ठीक इसी अंतर के साथ श्रीलंका को नागपुर में शिकस्त दी थी।

भारतीय सरजमीं पर पारी के अंतर से इससे बड़ी जीत वेस्टइंडीज ने हासिल की थी। साल 1958 में ईडन गार्डन्स में खेले गए उस मुकाबले को मेजबान टीम ने पारी और 336 रन से अपने नाम किया था। इसके अलावा, किसी एशियाई टीम की सबसे बड़ी जीत के मामले में पाकिस्तान सबसे आगे है, जिसने साल 2002 में न्यूजीलैंड को पारी और 324 रन से हराया था।

यह टेस्ट इतिहास में अफगान टीम की सबसे बड़ी हार भी है। इससे पहले साल 2018 में उसे भारत के हाथों पारी और 262 रन से शिकस्त झेलनी पड़ी थी। साल 2025 में इस टीम को जिम्बाब्वे ने पारी और 73 रन से हराया था।

दूसरी पारी में अफगानिस्तान सिर्फ 112 रन पर सिमट गई, जो इस टीम का टेस्ट पारी में तीसरा न्यूनतम स्कोर है। अफगानिस्तान जून 2018 में भारत के विरुद्ध 103 रन पर ढेर हो चुकी है; उसी टेस्ट की पहली पारी में यह टीम सिर्फ 103 रन पर ऑलआउट हो गई थी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   8 Jun 2026 4:21 PM IST

Tags

Next Story