अहमदाबाद में 12-13 मार्च से भीषण गर्मी हीटवेव का अलर्ट, तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना

अहमदाबाद में 12-13 मार्च से भीषण गर्मी हीटवेव का अलर्ट, तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना
गुजरात के अहमदाबाद में 12 और 13 मार्च से भीषण गर्मी शुरू होने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सुबह 8:30 बजे से शहर में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। अगले सात दिनों तक अधिकतम तापमान 37 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री के आसपास रहेगा।

अहमदाबाद, 12 मार्च (आईएएनएस)। गुजरात के अहमदाबाद में 12 और 13 मार्च से भीषण गर्मी शुरू होने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सुबह 8:30 बजे से शहर में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। अगले सात दिनों तक अधिकतम तापमान 37 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री के आसपास रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, 12 मार्च से 13 मार्च की सुबह तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। इसके बाद 13 मार्च से 19 मार्च तक गर्मी का दौर जारी रहेगा। तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने से शहरवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। हीटवेव की स्थिति में लू लगने का खतरा बढ़ जाता है, जिससे सिरदर्द, चक्कर आना, उल्टी, थकान और गंभीर मामलों में बेहोशी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे गर्मी से बचाव के लिए जरूरी कदम उठाएं। प्यास न लगने पर भी खूब पानी पीना चाहिए। हल्के रंग के ढीले और सूती कपड़े पहनने चाहिए। बाहर निकलते समय टोपी, छाता, चश्मा या रूमाल का इस्तेमाल जरूर करें। शरीर में पानी की कमी न होने दें, इसके लिए नींबू पानी, छाछ, नारियल पानी या ओआरएस घोल का सेवन करें।

दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच बेवजह बाहर न निकलें। इस समय ज्यादा मेहनत वाले काम या शारीरिक श्रम से बचें। चाय, कॉफी और कोल्ड ड्रिंक्स से परहेज करें क्योंकि ये शरीर से पानी की कमी बढ़ाते हैं। बासी खाना या ज्यादा प्रोटीन वाले भोजन से भी दूर रहें। छोटे बच्चे, गर्भवती महिलाएं और बुजुर्गों को इस समय बाहर ले जाने से बचें।

अगर किसी को लू लगने के लक्षण दिखें जैसे तेज प्यास, कमजोरी, चक्कर या बेहोशी तो तुरंत छायादार जगह पर ले जाएं, पानी पिलाएं और नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करें। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और इन सावधानियों का पालन करने की अपील की है ताकि गर्मी से होने वाली परेशानियां कम हो सकें। अहमदाबाद में मार्च के मध्य से हीषण गर्मी का यह दौर शहर के लिए चिंता का विषय बन सकता है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   12 March 2026 5:45 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story