एआईईएसएल भर्ती अलर्ट 52 वर्ष वालों के लिए 65 पदों पर वैकेंसी, 26 मई तक करें आवेदन

एआईईएसएल भर्ती अलर्ट 52 वर्ष वालों के लिए 65 पदों पर वैकेंसी, 26 मई तक करें आवेदन
एआई इंजीनियरिंग सर्विसेज लिमिटेड (एआईईएसएल) ने ट्रेनी विमान रखरखाव अभियंता (एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग) के कुल 65 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति हेतु एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं। हालांकि, रिक्तियों की संख्या अस्थायी है और कंपनी की आवश्यकताओं के आधार पर इसमें बदलाव हो सकता है।

नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। एआई इंजीनियरिंग सर्विसेज लिमिटेड (एआईईएसएल) ने ट्रेनी विमान रखरखाव अभियंता (एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग) के कुल 65 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति हेतु एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं। हालांकि, रिक्तियों की संख्या अस्थायी है और कंपनी की आवश्यकताओं के आधार पर इसमें बदलाव हो सकता है।

एआईईएसएल की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 21 मई से शुरू हो गई है और आवेदन की अंतिम तिथि 26 मई तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे एआईईएसएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि के शाम 5 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास संबंधित श्रेणी के अनुसार डीजीसीए द्वारा आयोजित ज्ञान परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। इसी के साथ डीजीसीए के सभी बी1 या बी2 मॉड्यूल उत्तीर्ण होना अनिवार्य है या एआईईएसएल की योग्यता के अंतर्गत बी1 डीजीसीए लाइसेंस या बी2 डीजीसीए लाइसेंस होना चाहिए। वहीं, आरटी लाइसेंस वाले को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा उम्मीदवारों के पास न्यूनतम विमानन अनुभव (सीएआई 66 के तहत निर्धारित परिचालन विमानों पर वर्तमान व्यावहारिक रखरखाव अनुभव) 5 वर्ष, जिसमें से कम से कम 2 वर्ष एआईईएसएल की सेवाओं में होना चाहिए।

आवेदकों की अधिकतम आयु 52 वर्ष तय कई गई है, जिसकी गणना 1 मई के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। योग्य अभ्यर्थियों का चयन विधिवत गठित समिति द्वारा पात्रता मानदंडों का मूल्यांकन के आधार पर किया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एआईईएसएल की ऑफिशियल पोर्टल पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र की एक कॉपी का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकालकर रख लें।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   25 May 2026 12:11 AM IST

Tags

Next Story