एम्स-रायपुर: मेडिकल ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, जूनियर रेजीडेंट के 30 पदों पर आवेदन शुरू, 12 जून अंतिम तिथि

मेडिकल ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, जूनियर रेजीडेंट के 30 पदों पर आवेदन शुरू, 12 जून अंतिम तिथि
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायपुर ने मेडिकल ग्रेजुएट्स के लिए भारत सरकार की रेजीडेंसी योजना के अंतर्गत छह महीनों की अवधि के लिए जूनियर रेजीडेंट (गैर-शैक्षणिक)/समूह 'ए' के कुल 30 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें यूआर के 12, ईडब्ल्यूएस के 3, ओबीसी के 7, एससी के 5 और एसटी के 3 पद शामिल हैं।

रायपुर, 4 जून (आईएएनएस)। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायपुर ने मेडिकल ग्रेजुएट्स के लिए भारत सरकार की रेजीडेंसी योजना के अंतर्गत छह महीनों की अवधि के लिए जूनियर रेजीडेंट (गैर-शैक्षणिक)/समूह 'ए' के कुल 30 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें यूआर के 12, ईडब्ल्यूएस के 3, ओबीसी के 7, एससी के 5 और एसटी के 3 पद शामिल हैं।

इस सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन (गूगल फॉर्म) माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 3 जून से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 12 जून तय की गई है। ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे एम्स-रायपुर के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर संबंधित पोस्ट के लिए जारी अधिसूचना में दिए गए आवेदन लिंक के माध्यम से तय अंतिम तिथि के शाम 5 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

ध्यान दें कि उम्मीदवारों को एम्स-रायपुर की वेबसाइट पर उपलब्ध आवेदन पत्र को भरना होगा और उसे गूगल फॉर्म के साथ संलग्न करना होगा।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास एमबीबीएस (इंटर्नशिप पूर्ण करने सहित) या एनएमसी द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए। वहीं, चयनित होने पर कार्यभार ग्रहण करने से पहले कैंडिडेट्स का डीएमसी/एनएमसी/राज्य पंजीकरण अनिवार्य है।

आवेदकों की अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन के अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 56,100 रुपए प्रति माह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 1,000 रुपए तय किया गया है। वहीं, महिलाएं/अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग/पूर्व सैनिक को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   4 Jun 2026 4:46 PM IST

Tags

Next Story