अखिलेश यादव के बयानों पर भाजपा विधायकों का पलटवार, कहा- सपा की सोच ही हिंदू विरोधी

अखिलेश यादव के बयानों पर भाजपा विधायकों का पलटवार, कहा- सपा की सोच ही हिंदू विरोधी
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा भाजपा के घोषणा पत्र को जुमला कहने और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर की गई टिप्पणी के बाद गोंडा के भाजपा विधायकों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

गोंडा, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा भाजपा के घोषणा पत्र को जुमला कहने और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर की गई टिप्पणी के बाद गोंडा के भाजपा विधायकों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

भाजपा विधायक पलटू राम ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "समाजवादी पार्टी की हिंदू देवी-देवताओं और हिंदू धर्म के मठों और मंदिरों के प्रति भावना हमेशा बहुत खराब रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ नाथ संप्रदाय के गोरक्षपीठाधीश्वर हैं। उन्हें जुमलेनाथ कहकर अखिलेश यादव न सिर्फ योगी आदित्यनाथ का विरोध कर रहे हैं, बल्कि नाथ संप्रदाय के करोड़ों अनुयायियों का भी अपमान कर रहे हैं।"

घोषणापत्र के मुद्दे पर पलटू राम ने कहा कि एनडीए और भाजपा का घोषणापत्र जमीन पर पूरा होता दिख रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है, वह करती है।

अखिलेश यादव के उस बयान पर, जिसमें उन्होंने कहा था कि बम और विस्फोटकों की बात करना मुख्यमंत्री योगी की पुरानी आदत है, पलटू राम ने कहा कि समाजवादी पार्टी की चाल और चरित्र जनता अच्छी तरह जानती है।

उन्होंने कहा, "जब योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की बागडोर संभाली थी, उस समय समाजवादी पार्टी के माफिया ही उत्तर प्रदेश की सरकार चलाते थे। आज उत्तर प्रदेश की सरकार ने उन माफियाओं को मिट्टी में मिलाने का काम किया है। इसलिए अखिलेश यादव को इस तरह की भाषा शोभा नहीं देती।"

वहीं, भाजपा विधायक विनय द्विवेदी ने सपा नेताओं पर हिंदू भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रामजी लाल सुमन नवरात्र के दौरान नॉन-वेज पार्टी आयोजित कर रहे हैं, जो उनकी मानसिकता को दर्शाता है।"

विनय द्विवेदी ने कहा कि सपा नेता झूठे दावे करते हैं और हिंदू होने का दिखावा करते हैं, लेकिन उनके दिल और दिमाग में कुछ और ही है। उन्होंने पीडीए के नारे पर भी सवाल उठाया।

उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा, "आपने देखा होगा कि कांग्रेस पार्टी ने भी अयोध्या में, जो हम सभी के लिए एक पवित्र स्थान है, एक सम्मेलन आयोजित किया था, जहां मछली पार्टी रखी गई थी।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   16 Oct 2026 2:47 PM IST

Tags

Next Story