अखिलेश यादव के पोस्ट पर संत समाज की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- योगी पर है जनता का भरोसा

अखिलेश यादव के पोस्ट पर संत समाज की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- योगी पर है जनता का भरोसा
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सोशल मीडिया पोस्ट पर अयोध्या के संत समाज ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। अखिलेश यादव ने वीडियो पोस्ट के माध्यम से कहा था कि यदि उनकी पार्टी सत्ता में आती है, तो वे अयोध्या को "सनातन तीर्थयात्रा की वैश्विक राजधानी" के रूप में विकसित करेंगे। इसको लेकर संतों ने कहा कि अयोध्या पहले से ही विकास की राह पर है।

अयोध्या, 10 नवंबर (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सोशल मीडिया पोस्ट पर अयोध्या के संत समाज ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। अखिलेश यादव ने वीडियो पोस्ट के माध्यम से कहा था कि यदि उनकी पार्टी सत्ता में आती है, तो वे अयोध्या को "सनातन तीर्थयात्रा की वैश्विक राजधानी" के रूप में विकसित करेंगे। इसको लेकर संतों ने कहा कि अयोध्या पहले से ही विकास की राह पर है।

जगद्गुरु राम दिनेश आचार्य ने आईएएनएस से कहा कि अयोध्या में श्रद्धालुओं की कोई कमी नहीं है। यहां लगातार श्रद्धालु आ रहे हैं। भगवान श्रीराम का मंदिर है, हनुमानगढ़ी है, कनक भवन है। यहां के व्यापारियों से बात करके कोई भी इस बात को समझ सकता है।

उन्होंने कहा कि अभी दीपोत्सव में लाखों दीपक जलाए गए। करीब 30 लाख दीपक जलाए गए। अयोध्या के जो लोग पहले 10-20 हजार दीपक भी नहीं बेच पाते थे, उनके चेहरे पर इस बार खुशी और प्रसन्नता देखने को मिली। अयोध्या की जीडीपी लगातार बढ़ रही है और अयोध्या विकास की ओर तेजी से आगे बढ़ रही है।

जगद्गुरु ने कहा कि अब लोगों को विचारधारा के साथ अयोध्या को पूरे भारत में स्थापित करना है। ऐसे में अयोध्या के बारे में इस प्रकार की टिप्पणी करने से बचना चाहिए।

वहीं, जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने अखिलेश यादव के पोस्ट पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सपा मुखिया के पोस्ट को देखकर हम लोग सदमे में हैं। क्या वे सबके साथ समानता का भाव रख पाएंगे? क्या उनकी योजनाओं का लाभ सभी को समान रूप से मिलेगा या फिर सब कुछ तुष्टिकरण की भेंट चढ़ जाएगा?

उन्होंने आशंका जताई कि कहीं ऐसा तो नहीं कि केवल कब्रिस्तानों की बाउंड्री ही बनती रह जाए और सैफई महोत्सवों में ही सारा पैसा खर्च हो जाए। इसलिए उत्तर प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर विश्वास करती है और फिर से योगी पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आ रहे हैं।

परमहंस आचार्य ने कहा कि अर्थव्यवस्था के लचर होने में अखिलेश यादव का ही हाथ है। उन्होंने ही एक तिल को ताड़ बनाया। उन्होंने ही चंदा चोरी के मुद्दे को इस तरह से प्रस्तुत किया।

उन्होंने कहा कि पहले राम मंदिर में काफी भीड़ आ रही थी। अखिलेश यादव के हल्ला करने के बाद लोगों में यह धारणा बन गई कि वहां सब चोर रह रहे हैं। राम मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या घटने या श्रद्धा में कमी के पीछे पूरा षड्यंत्र अखिलेश यादव का ही है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story