अखिलेश यादव से सीजेपी नेताओं की मुलाकात पर सियासत, विपक्ष ने बताया शिष्टाचार भेंट

अखिलेश यादव से सीजेपी नेताओं की मुलाकात पर सियासत, विपक्ष ने बताया शिष्टाचार भेंट
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से सीजेपी के प्रवक्ता आशुतोष रांका की मुलाकात को लेकर नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई है।

नई दिल्ली, 4 सितंबर (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से सीजेपी के प्रवक्ता आशुतोष रांका की मुलाकात को लेकर नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई है।

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री मनोज पांडेय ने कहा, "भाजपा सेवा, सम्मान और सुशासन पर विश्वास करती है। देश में पीएम के नेतृत्व और उत्तर प्रदेश में सीएम के नेतृत्व में एक-एक कार्यकर्ता को ध्यान रहता है कि हम जनता की अपेक्षाओं में खरे कैसे उतरें और जनता की आवश्यकताओं की पूरी कैसे कर सकते हैं। सरकार की लाभकारी योजनाओं को जनता तक कैसे पहुंचाएं? भाजपा का हर एक कार्यकर्ता इसी के साथ काम करता है और हम ऐसे ही काम करते रहेंगे।

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने कहा, "सीजेपी के नेता और प्रवक्ता अखिलेश यादव से सिर्फ अपना आभार व्यक्त करने आए थे। जंतर-मंतर पर जिस तरह से विरोध-प्रदर्शन हुआ और देशभर में युवाओं ने जिस तरह से विरोध किया, समाजवादी पार्टी ने सड़कों से लेकर विधानसभा तक युवाओं की मांगों का समर्थन किया और सदन में उनकी आवाज उठाई। अखिलेश यादव भी सड़कों से लेकर सदन तक प्रदर्शनकारियों के साथ खड़े रहे और लगातार उनका समर्थन और मदद करते रहे। "

फखरुल हसन चांद ने कहा, "प्रदर्शनकारियों के साथ डिंपल यादव खड़ी रहीं। वे अखिलेश यादव का आभार व्यक्त करने आए थे। कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई है। राजनीति का कोई विषय नहीं था। जेन-जी और जेन-अल्फा और देश की शिक्षा व्यवस्था का विषय था।"

कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने कहा, "ऐसी बैठकें होती रहती हैं और बैठक करने में कुछ भी गैरकानूनी नहीं है। अगर 'जेन जी' के नेताओं के साथ बैठकें होती हैं तो यह और भी अच्छी बात है।"

सीपीआई (एम) के महासचिव एम. ए. बेबी ने कहा, "भाजपा को झटका लगा है। जंतर-मंतर संघर्ष की जीत, फिर सरकार इससे बचने की कोशिश कर रही है, क्योंकि एक समझौता यह था कि जो छात्र शांतिपूर्ण तरीके से अपना आंदोलन कर रहे थे, उन पर सभी मनगढ़ंत मामले वापस ले लिए जाएंगे। फिर सरकार उस प्रस्ताव से पीछे हट गई। फिर सीजेपी और अन्य छात्र संगठनों ने कहा कि हम इसके खिलाफ आंदोलन करेंगे, 5 तारीख को हम प्रदर्शन करेंगे। फिर तुरंत सरकार को सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ा और सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध करना पड़ा। कृपया सभी मामलों को वापस लेने का निर्णय लें।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   4 Sept 2026 2:26 PM IST

Tags

Next Story