अखिलेश यादव यूपी में इंडिया गठबंधन की अगुवाई करें रविदास मेहरोत्रा

अखिलेश यादव यूपी में इंडिया गठबंधन की अगुवाई करें रविदास मेहरोत्रा
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रविदास मेहरोत्रा ने यूपी चुनाव 2027 को लेकर कहा कि अगर भाजपा को सत्ता से बाहर करना है तो इंडिया गठबंधन की कमान सपा मुखिया अखिलेश यादव को अपने हाथ में लेनी होगी।

लखनऊ, 25 अगस्त (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रविदास मेहरोत्रा ने यूपी चुनाव 2027 को लेकर कहा कि अगर भाजपा को सत्ता से बाहर करना है तो इंडिया गठबंधन की कमान सपा मुखिया अखिलेश यादव को अपने हाथ में लेनी होगी।

लखनऊ में सपा नेता रविदास मेहरोत्रा ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा का विकल्प सिर्फ समाजवादी पार्टी है। विधानसभा के चुनाव होने जा रहे हैं। जनता ने मन बना लिया है कि सपा की सरकार बनानी है और प्रदेश का सीएम अखिलेश यादव को बनाना है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता चाहते हैं कि इंडिया गठबंधन की अगुवाई अखिलेश यादव करें।

उन्होंने कहा कि भाजपा जनता को मुख्य मुद्दों से भटकाना चाहती है। लेकिन, हम ऐसा नहीं होने देंगे, जनता से जुड़े मुद्दों को हम उठाएंगे।

इसी बीच, उन्होंने कांग्रेस पर भी तंज कसते हुए कहा कि गठबंधन धर्म का पालन कांग्रेस को करना चाहिए। उन्होंने साल 2017 के विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि अगर कांग्रेस ने गठबंधन धर्म का पालन किया होता तो शायद वे चुनाव नहीं हारते।

अभिनेत्री कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन की स्टाइलिंग पर भाजपा सांसद कंगना रनौत के बयान पर सपा नेता ने कहा कि यूपी की एक बेटी जो एक कलाकार भी है, वह विज्ञापन में अपने भाई को अपने घर के अंदर राखी बांध रही है, और किसी भी बहन को, जो अपने भाई को राखी बांध रही हो, उसके ड्रेस के बारे में अगर कोई महिला बोलती है, यह बहुत शर्मनाक बात है। भाजपा की सांसद कंगना रनौत सिर्फ अनर्गल बयान देने का काम करती हैं।

राम रहीम की पैरोल पर सपा नेता ने कहा कि राम रहीम रेप केस में जेल के अंदर बंद हैं। उनको सजा हुई है, लेकिन उन्हें 36 बार पैरोल दी गई है। इससे स्पष्ट हो गया है कि सरकार बलात्कारियों के साथ खड़ी है। उसे बचाने का काम हो रहा है, उसे जेल से छुड़ाने का काम हो रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि चीनी के दामों में बेतहाशा वृद्धि हुई, उसके बाद गुड़ महंगा हो गया, उसके बाद प्याज महंगा हो गया है, और दैनिक उपयोग की जो वस्तुएं हैं, उन सब के दामों में वृद्धि हो रही है। भाजपा की सरकार में कालाबाजारी हो रही है, और चीनी को ब्लैक में बेचने का काम हो रहा है, और 20 दिन के अंदर 20 रुपए प्रति किलो चीनी का दाम बढ़ा है। यह भाजपा सरकार की असफलता का प्रतीक है।

हिजाब को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले पर सपा नेता ने कहा कि हम लोग हाई कोर्ट के निर्णय का सम्मान करते हैं, लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि हाई कोर्ट ने दोनों पक्षों की बात नहीं सुनी। अब लोग सुप्रीम कोर्ट जाएंगे, और सुप्रीम कोर्ट जो आदेश करेगा, सब लोगों को उसका सम्मान करना चाहिए।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   25 Aug 2026 10:56 PM IST

Tags

Next Story