अलाना किंग फिर बनीं दुनिया की नंबर एक वनडे गेंदबाज, अमेलिया केर का भी जलवा

अलाना किंग फिर बनीं दुनिया की नंबर एक वनडे गेंदबाज, अमेलिया केर का भी जलवा
ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की स्पिन गेंदबाज अलाना किंग वनडे में एक बार फिर दुनिया की नंबर एक गेंदबाज बन गई हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन का इनाम अलाना को आईसीसी की जारी ताजा वनडे रैंकिंग में मिला है।

दुबई, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की स्पिन गेंदबाज अलाना किंग वनडे में एक बार फिर दुनिया की नंबर एक गेंदबाज बन गई हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन का इनाम अलाना को आईसीसी की जारी ताजा वनडे रैंकिंग में मिला है।

अलाना किंग ने मार्च में नंबर एक गेंदबाज की पोजीशन को हासिल किया था। हालांकि, कुछ हफ्तों बाद ही सोफी एक्लेस्टोन ने उनकी बादशाहत को खत्म कर दिया था। वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के तीसरे वनडे मुकाबले में अलाना ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर के स्पेल में सिर्फ 19 रन देकर 5 विकेट चटकाए थे। इस स्पेल में अलाना ने 44 गेंदें डॉट फेंकी थीं और टीम को 9 विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। अलाना ने वनडे की ऑलराउंडर रैंकिंग में भी अपनी स्थिति को मजबूत किया है। वह सातवें नंबर पर पहुंच गई हैं और उन्होंने साइवर-ब्रंट को एक पायदान नीचे धकेल दिया है।

इस बीच, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा न्यूजीलैंड की खिलाड़ियों को भी मिला है। मैडी ग्रीन अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर पहुंच गई हैं और उन्होंने टॉप 10 में जगह बना ली है। वहीं, दूसरे वनडे में 179 रनों की यादगार पारी खेलकर अमेलिया केर ने रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाई है। वह 6 पायदान ऊपर चढ़कर अब बल्लेबाजों की रैंकिंग में 15वें नंबर पर आ गई हैं। न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हर फॉर्मेट में इस समय अच्छी फॉर्म में हैं। वह लगातार बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान दे रही हैं।

जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका के खिलाफ उनका प्रदर्शन जबरदस्त रहा। टी20 में भी अमेलिया लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं, और वह दुनिया की नंबर एक ऑलराउंडर भी बनी हुई हैं। वहीं, वनडे के ऑलराउंडर रैंकिंग में अमेलिया केर अब मारिजाने कैप से आगे निकल गई हैं। साउथ अफ्रीका की अन्य खिलाड़ियों की रैंकिंग में भी सुधार हुआ है। क्लो ट्रायोन और सुने लुस ने अपने शानदार योगदान के दम पर ऑलराउंडर रैंकिंग में ऊपर की ओर कदम बढ़ाए हैं। ट्रायोन 2 पायदान की छलांग के साथ 12वें नंबर पर आ गई हैं। वहीं, सुने लुस 15वें स्थान पर पहुंच गई हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   7 April 2026 3:26 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story