अली गोनी की वजह से मेरे गेम में आया था सुधार, तभी आखिर तक टिका रहा अर्सलन गोनी

अली गोनी की वजह से मेरे गेम में आया था सुधार, तभी आखिर तक टिका रहा  अर्सलन गोनी
अभिनेता अर्सलन गोनी इन दिनों वेब रियलिटी शो 'द अलायंस' को लेकर सुर्खियों में हैं। अभिनेता ने आईएएनएस के साथ बातचीत में अपने और अली गोनी के बीच बॉन्ड के बारे में बात की।

मुंबई, 8 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता अर्सलन गोनी इन दिनों वेब रियलिटी शो 'द अलायंस' को लेकर सुर्खियों में हैं। अभिनेता ने आईएएनएस के साथ बातचीत में अपने और अली गोनी के बीच बॉन्ड के बारे में बात की।

अभिनेता ने माना कि शो में अली गोनी के आने से उनके गेम में थोड़ा सुधार जरूर आया था। उन्होंने कहा, "हां, अली के आने के बाद, मैं थोड़ा और तेज हो गया था और आखिरी दिन तक टिका रहा, तब भी जब पूरा घर चाहता था कि मैं चला जाऊं।"

उन्होंने आगे बताया कि उनके इस तरह से गेम खेलने पर दर्शकों की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। उन्होंने कहा, "शो में मैंने हालातों के हिसाब से ही खेला था। मैं वहां पर कोई बनी-बनाई स्ट्रेटजी लेकर नहीं गया था। मैं बस यह देख रहा था कि मैं एक और हफ्ता टिक पाऊंगा या नहीं और अब मुझे लगता है कि मैं काफी अच्छे से टिका रहा।"

अभिनेता ने जब आईएएनएस ने सवाल किया कि शो में आपके और सोहैल के बीच असल में क्या हुआ था? इस पर अर्सलन गोनी ने बताया कि लोगों की ये गलतफहमी थी कि सोहैल भाई मुझसे नाराज होकर शो छोड़कर चले गए थे। लेकिन, ऐसा बिल्कुल नहीं था।

उन्होंने कहा, "जब सोहैल भाई वापस आए और मैंने उनसे बात की, तो उन्होंने मुझे एकदम अलग वजह बताई। मैं कहूंगा कि जिन्हें ऐसा लग रहा है कि हम दोनों के बीच कुछ हुआ है, तो उन्हें पूरा एपिसोड देखना चाहिए। जो असल में हुआ है उसे देखे बिना किसी भी तरह की अटकलों पर भरोसा मत कीजिए।"

अर्सलन गोनी ने आगे बताया, "मैं इससे बिल्कुल सहमत नहीं हूं। मैंने तो यही सुना है कि मैं कभी भी बिना वजह गुस्सा नहीं हुआ। बल्कि लोग कह रहे हैं कि मैं बहुत शालीन था और मैंने न तो अपना आपा खोया और न ही किसी से बदतमीजी से बात की। इसलिए मैं इस सोच से सहमत नहीं हूं। जो भी ऐसा कह रहा है, मैं उससे पूरी तरह असहमत हूं।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   8 Aug 2026 4:02 PM IST

Tags

Next Story