अलीगढ़ पुलिस स्टिकर लगी कार ने कई वाहनों को मारी टक्कर, गर्भवती महिला समेत कई घायल

अलीगढ़  पुलिस स्टिकर लगी कार ने कई वाहनों को मारी टक्कर, गर्भवती महिला समेत कई घायल
अलीगढ़ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मीनाक्षी फ्लाईओवर पर सफेद रंग की तेज रफ्तार कार ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक गर्भवती महिला फ्लाईओवर से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि कई अन्य लोग भी घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद कार सवार चालक और उसके साथी मौके से फरार हो गए।

अलीगढ़ , 8 नवंबर (आईएएनएस)। अलीगढ़ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मीनाक्षी फ्लाईओवर पर सफेद रंग की तेज रफ्तार कार ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक गर्भवती महिला फ्लाईओवर से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि कई अन्य लोग भी घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद कार सवार चालक और उसके साथी मौके से फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक, गर्भवती महिला अपने पति के साथ स्कूटी से जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिला उछलकर फ्लाईओवर से नीचे जा गिरी। गंभीर रूप से घायल महिला को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

इसके अलावा, कार ने एक अन्य दोपहिया वाहन को भी टक्कर मारी। हादसे में वाहन चला रहे व्यक्ति की उंगली कट गई। बताया जा रहा है कि दुर्घटना में तीन से चार लोग घायल हुए हैं। कार के शीशे पर पुलिस का स्टिकर लगा हुआ था। वहीं, डैशबोर्ड पर पुलिस की कैप रखी थी और कार के अंदर शराब तथा बीयर की बोतलें भी मिलीं।

हादसे की प्रत्यक्षदर्शी ज्योति ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि वह अपने बेटे के साथ वहां से गुजर रही थीं, तभी उन्होंने एक घायल महिला को सड़क पर पड़ा देखा। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन एंबुलेंस के समय पर नहीं पहुंचने के कारण घायल महिला को ई-रिक्शा से अस्पताल भेजना पड़ा।

ज्योति का आरोप है कि पुलिस चौकी के सामने हादसा होने के बावजूद पुलिस को मौके पर पहुंचने में करीब 30 से 45 मिनट लग गए। उन्होंने यह भी बताया कि हादसे में घायल महिला की बेटी के भी चोटिल होने की जानकारी मिली है। कार में बीयर की बोतल, नमकीन और पुलिस की कैप होने का दावा करते हुए उन्होंने पुलिस की भूमिका पर नाराजगी जताई।

एसपी सिटी आदित्य बंसल ने बताया कि हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस वाहन की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कर साक्ष्य जुटा रही है। कार मालिक, चालक और उसमें सवार अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story