अमेरिका ने ईरान के साथ युद्ध में अपना रणनीतिक लक्ष्य पूरा नहीं कियाः सीजीटीएन सर्वे

अमेरिका ने ईरान के साथ युद्ध में अपना रणनीतिक लक्ष्य पूरा नहीं कियाः सीजीटीएन सर्वे
अमेरिका और ईरान ने युद्ध की समाप्ति के लिए मेमोरेंडम पर हस्ताक्षर किए हैं। चाइना मीडिया ग्रुप के अधीन सीजीटीएन द्वारा वैश्विक नेटिजनों के बीच किए गए एक सर्वे से जाहिर है कि 90.8 प्रतिशत उत्तरदाताओं के विचार में अमेरिकी सरकार ने अपना निर्धारित रणनीतिक लक्ष्य पूरा नहीं किया। इसके विपरीत इस मुठभेड़ से विश्व भर में अमेरिका के रणनीतिक प्रभाव में निरंतर कमी आने की वास्तविक स्थिति नजर आई है।

बीजिंग, 18 जून (आईएएनएस)। अमेरिका और ईरान ने युद्ध की समाप्ति के लिए मेमोरेंडम पर हस्ताक्षर किए हैं। चाइना मीडिया ग्रुप के अधीन सीजीटीएन द्वारा वैश्विक नेटिजनों के बीच किए गए एक सर्वे से जाहिर है कि 90.8 प्रतिशत उत्तरदाताओं के विचार में अमेरिकी सरकार ने अपना निर्धारित रणनीतिक लक्ष्य पूरा नहीं किया। इसके विपरीत इस मुठभेड़ से विश्व भर में अमेरिका के रणनीतिक प्रभाव में निरंतर कमी आने की वास्तविक स्थिति नजर आई है।

इस सर्वे में 89.1 प्रतिशत लोगों का विचार है कि अल्पकाल में ईरानी सत्ता पलटने का मूल लक्ष्य विफल होने के बाद इस मुठभेड़ के खींचतान और बाहरी फैलाव के साथ अमेरिका ने युद्ध समाप्त करने की पहल गंवाई।

93 प्रतिशत लोगों का मानना है कि फिलिस्तीन-इजरायल तथा ईरान सवाल पर अमेरिका की उलटने वाली श्रृंखलात्मक नीतियां मध्यपूर्व में तनाव की अचानक वृद्धि का मुख्य कारण है।

93.4 प्रतिशत लोगों के विचार में इस मुठभेड़ से मध्य पूर्व में अमेरिका का प्रभाव तेजी से घट गया है। 93 प्रतिशत लोगों का विचार है कि अगर अमेरिका मध्यपूर्व युद्ध में फंसेगा, तो अमेरिका की मध्यपूर्व रणनीति पूरी तरह हार जाएगी।

उधर, 91.7 प्रतिशत लोगों के विचार में इस मुठभेड़ से अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ा है। 86.2 प्रतिशत लोगों के विचार में इस मुठभेड़ से अमेरिका के वैश्विक मित्र देशों की व्यवस्था की कमजोरी दिखाई गई है। 93.2 प्रतिशत लोगों के विचार में अमेरिका ने जो कथित प्रभुत्ववाद के तर्क से सैन्य कार्रवाई छेड़ी, उसने अंतरराष्ट्रीय नियमों की व्यवस्था और वैश्विक रणनीतिक स्थिरता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   18 Jun 2026 10:44 PM IST

Tags

Next Story