अमेरिका का विरोधाभासी रुख, इस्लामाबाद यात्रा की कोई योजना नहीं इस्माइल बघाई
नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान-अमेरिका संघर्ष पर दूसरे दौर की वार्ता के संदर्भ में ईरान के विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान यात्रा को लेकर स्पष्ट किया कि फिलहाल इस्लामाबाद जाने की कोई योजना नहीं है। इसका कारण अमेरिकी पक्ष की ओर से मिल रहे विरोधाभासी संदेश और व्यवहार को बताया गया।
तेहरान टाइम्स के अनुसार, ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा, ''तेहरान की फिलहाल इस्लामाबाद जाने की कोई योजना नहीं है। इसका कारण अमेरिकी पक्ष के विरोधाभासी संदेश, विरोधाभासी व्यवहार और अस्वीकार्य कार्य हैं।''
वहीं, इससे पहले ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अमेरिका की “उकसाने वाली कार्रवाइयां” और युद्धविराम उल्लंघन दोनों देशों के बीच शांति वार्ता को जारी रखने में बड़ी बाधाएं हैं।
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अमेरिका की “उकसाने वाली कार्रवाइयां” और युद्धविराम उल्लंघन दोनों देशों के बीच शांति वार्ता को जारी रखने में बड़ी बाधाएं हैं।
अपने पाकिस्तानी और रूसी समकक्षों के साथ अलग-अलग फोन वार्ताओं के दौरान अराघची ने ईरानी वाणिज्यिक जहाजरानी के खिलाफ अमेरिकी कार्रवाइयों की निंदा की, जिसमें कंटेनर पोत टौस्का और उसके चालक दल की कथित जब्ती भी शामिल है। विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, उन्होंने वॉशिंगटन की “विरोधाभासी नीतियों और धमकी भरी बयानबाज़ी” का भी हवाला दिया।
आठ अप्रैल को 40 दिनों की लड़ाई के बाद लागू हुआ युद्धविराम अभी भी नाजुक बना हुआ है। शिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान ने तेहरान और वॉशिंगटन के बीच अप्रत्यक्ष वार्ताओं में मध्यस्थता की है और 11-12 अप्रैल को इस्लामाबाद में पहले दौर की मेजबानी की लेकिन ईरान ने अगले दौर में भागीदारी की पुष्टि नहीं की है।
वहीं, ईरान-अमेरिका अस्थायी संघर्ष विराम की मियाद खत्म होने से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर धमकी दी है।
ट्रुथ सोशल पर ट्रंप ने लिखा- ईरान ने कई बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति का ये बयान तब सामने आया है जब अस्थायी संघर्ष विराम की समय सीमा खत्म होने को है और इस्लामाबाद टॉक्स के दूसरे दौर को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। आठ अप्रैल (भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 बजे) को संघर्ष विराम का ऐलान किया गया था।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   21 April 2026 11:54 PM IST












