अमेरिकी लोगों के साथ मेरी सहानुभूति, स्थिति बहुत ही चिंताजनक मनोज झा
नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान को अमेरिका द्वारा दी गई नई धमकी पर राजद सांसद मनोज झा ने कहा कि मुझे अमेरिकी लोगों के साथ सहानुभूति है। उन्हें कैसे इंसान को सत्ता दे दी है। दुनिया के परिप्रेक्ष्य में देखा जाए तो ये बहुत ही चिंताजनक स्थिति है।
आईएएनएस से बातचीत में मनोज झा ने ईरान को ट्रंप की नई धमकी पर कहा कि अगर सिर्फ होर्मुज जलडमरूमध्य को खुलवाने के लिए धमकी दी गई होती तो आपत्ति का स्तर इस तरह का नहीं होता। इस वक्त दुनिया के परिप्रेक्ष्य में स्थिति बहुत ही चिंताजनक है और डोनाल्ड ट्रंप इस स्थिति को नियंत्रित करने में सक्षम नहीं हैं। मुझे तो अमेरिकी लोगों के साथ हमदर्दी है।
महिला आरक्षण बिल के लिए तीन दिन का विशेष संसद सत्र बुलाए जाने पर उन्होंने कहा कि 30 महीने की देरी हुई है, क्या कोई इसके लिए माफी मांगेगा। जब संसद भवन की नई बिल्डिंग बनी तो इसी मुद्दे से उसकी शुरुआत हुई थी। हमारी पार्टी का मत रहा कि आने वाले समय में उसमें बदलाव किया जाएगा, लेकिन महत्वपूर्ण बात ये है कि तीस महीने की देरी क्यों?
गुजरात के लोगों के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा दिए गए बयान पर मनोज झा ने कहा कि उनके बयानों को तोड़-मरोड़कर मत देखिए। केरल में यूडीएफ या एलडीएफ की सरकार हो, किसी भी मानक पर केरल काफी आगे है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने केरल की तुलना सोमालिया से की थी, ना जाने क्या-क्या बयान दे दिया, तब इतना आक्रोश दिखा था क्या?
उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण ये है कि केरल हर मानक पर देश के बाकी राज्यों के लिए नजीर है। हम तो चाहते हैं कि हमारा राज्य बिहार उसी अनुपात में तरक्की करे।
हिमंता बिस्वा सरमा और उनकी पत्नी पर कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों पर उन्होंने कहा कि आपको कानूनी कार्रवाई करनी है, तो करिए, लेकिन यूपी के एक राजनेता के बेटे को सिर्फ दो पैनकार्ड रखने के बाद उन पर क्या गुजरी है, ये हम सभी जानते हैं। इसलिए मानदंड एक होने चाहिए।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   6 April 2026 7:43 PM IST












