अमृतसर में ड्रग तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 25 किलो हेरोइन के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर में ड्रग तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 25 किलो हेरोइन के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
पंजाब पुलिस ने ड्रग्स तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अमृतसर में एक ड्रग तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है।

अमृतसर, 7 जुलाई (आईएएनएस)। पंजाब पुलिस ने ड्रग्स तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अमृतसर में एक ड्रग तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है।

अमृतसर की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 25 किलो हेरोइन बरामद की है। पंजाब पुलिस ने यह जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के जरिए साझा की।

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी सीमापार बैठे एक तस्कर के निर्देश पर काम कर रहे थे। आरोपी अलग-अलग जगहों से हेरोइन की खेप इकट्ठा करते थे और उसे पंजाब के विभिन्न हिस्सों में सप्लाई करने की योजना थी।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में अमृतसर के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की गई है। फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है। जांच एजेंसियां इस बात का पता लगाने में जुटी हैं कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोग कौन हैं और ड्रग्स की सप्लाई चेन कितनी दूर तक फैली हुई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान तस्करी से जुड़े आगे और पीछे के लिंक की पहचान की जाएगी, ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके और इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

पंजाब पुलिस ने कहा कि वह राज्य में सीमापार से होने वाली नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए लगातार अभियान चला रही है। पुलिस ने दोहराया कि ड्रग्स के काले कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

पंजाब पुलिस ने अपने बयान में कहा कि वह राज्य को सुरक्षित और नशा मुक्त बनाने के अपने अभियान के लिए प्रतिबद्ध है। पुलिस का लक्ष्य न केवल नशे की खेप को रोकना है, बल्कि इसके पीछे काम करने वाले पूरे नेटवर्क को खत्म करना भी है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   7 July 2026 5:25 PM IST

Tags

Next Story