आंध्र प्रदेश में एक परिवार के चार लोगों की धुएं से दम घुटने पर मौत

आंध्र प्रदेश में एक परिवार के चार लोगों की धुएं से दम घुटने पर मौत
आंध्र प्रदेश के अन्नामय्या जिले में एक परिवार के चार सदस्यों की धुएं में दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने पुष्टि करते हुए कहा कि यह दुखद घटना पुंगनूर शहर में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात को हुई।

अमरावती, 15 मार्च (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के अन्नामय्या जिले में एक परिवार के चार सदस्यों की धुएं में दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने पुष्टि करते हुए कहा कि यह दुखद घटना पुंगनूर शहर में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात को हुई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घर में पूरी रात चालू रखी गई बाइक से निकले धुएं में परिवार के सदस्यों को दम घुट गया, जिससे उनकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान दादा, उनकी दो पोतियों और एक पोते के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, मुरली नाम का एक व्यक्ति, जो हेयर सैलून चलाता है, उसने शनिवार को एक मैकेनिक से अपनी मोटरसाइकिल की सर्विस करवाई थी। इंजन में खराबी के कारण मैकेनिक ने बोर पिस्टन बदल दिया था। बताया जाता है कि उसने मुरली को सलाह दी थी कि वह इंजन को पूरी रात चालू रखे। मुरली ने घर की सभी खिड़कियां बंद कर दीं और बाइक को चालू छोड़ दिया। जहां मुरली और उसकी पत्नी रेवती छत पर सोने चले गए, वहीं उसके पिता रामचंद्रैया, उनका बेटा कार्तिक और जुड़वां बेटियां चरिता और चंदना घर के अंदर सोए हुए थे।

पुलिस ने बताया कि घर के सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद होने के कारण बाइक से निकला धुआं पूरे घर में भर गया। रविवार सुबह रामचंद्रैया (70), उनकी जुड़वां पोतियां चरिता और चंदना (उम्र 8 साल) और पोता कार्तिक (15) मृत पाए गए। मुरली और उसकी पत्नी इसलिए बच गए, क्योंकि वे छत पर सो रहे थे।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच से पता चला है कि कार्बन मोनोऑक्साइड गैस सूंघने से दम घुटने के कारण उन सभी की मौत हुई है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

इसी बीच, रविवार को विशाखापत्तनम में एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना बीएचपीवी जंक्शन पर तब हुई जब एक ट्रक ने चौराहे पर रुके वाहनों को कुचल दिया। इस हादसे में दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान रामकृष्ण और संतोषी के रूप में हुई। इस दुर्घटना में एक कार और दो दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। बाद में पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया और जांच शुरू कर दी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   15 March 2026 1:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story