बॉलीवुड: नेहा धूपिया को पति अंगद ने मजेदार अंदाज में शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं दीं

नेहा धूपिया को पति अंगद ने मजेदार अंदाज में शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं दीं
साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे अभिनेता अंगद बेदी और नेहा धूपिया शादी की 7वीं सालगिरह का जश्न मना रहे हैं। अंगद ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर पत्नी को मजेदार अंदाज में विश किया।

मुंबई, 11 मई (आईएएनएस)। साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे अभिनेता अंगद बेदी और नेहा धूपिया शादी की 7वीं सालगिरह का जश्न मना रहे हैं। अंगद ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर पत्नी को मजेदार अंदाज में विश किया।

इंस्टाग्राम पर वीडियो को शेयर करते हुए अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, “एक-दूसरे के साथ खीझ के सात साल पूरे हो गए।”

बता दें कि अंगद बेदी और नेहा धूपिया अक्सर मजेदार पोस्ट एक-दूसरे के साथ शेयर करते रहते हैं। अंगद को उनके 42वें जन्मदिन की शुभकामना भी नेहा ने खास अंदाज में दी थी। अभिनेत्री ने अंगद से कहा था कि वह वादा करती हैं कि हमेशा उनका साथ देंगी। इसके साथ ही नेहा ने अंगद को सरल अंदाज में फोन से दूर रहने की नसीहत भी दे दी थी।

अंगद बेदी और नेहा धूपिया 11 मई, 2018 में दिल्ली में एक गुरुद्वारे में शादी के बंधन में बंधे थे। अंगद-नेहा दो बच्चों के माता-पिता हैं।

जानकारी के अनुसार, नेहा धूपिया शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। शादी के 5 महीने बाद उन्होंने नवंबर 2018 में बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने मेहर रखा है। इसके बाद 3 अक्टूबर, 2021 को बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने गुरिक सिंह धूपिया रखा है।

अंगद बेदी भारतीय क्रिकेटर दिवंगत बिशन सिंह बेदी के बेटे हैं। अंगद बेदी फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं और कई फिल्मों में काम कर चुके हैं।

अंगद भले ही मुख्य अभिनेता के तौर पर फिल्मों में नजर न आए हों, लेकिन उन्होंने 'डियर जिंदगी', 'सूरमा', 'गुंजन सक्सेना', 'टाइगर जिंदा है', 'घूमर' जैसी फिल्मों में काम कर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   11 May 2025 9:58 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story